AISSEE Sainik School Admission 2025-26: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम (AISSE) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है | कक्षा 6 और 9वीं में एडमिशन के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे है | AISSE School Admission 2025-26 में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाना होगा |
AISSE Sainik School Admission 2025-26: सैनिक स्कूल में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम (AISSEE) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है | कक्षा 6 और कक्षा 9वीं में एडमिशन के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे है | इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाना होगा |
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल में सत्र 2025-26 में छठी और नौवीं में नामांकन को प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तिथि जारी कर दी गई है | 13 जनवरी 2025 तक आप ऑफिशियल वेबसाइट https//exams.nta.ac.in/AISSEE/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |आपको बता दें की परीक्षा की तारीख अभी नही आई है, लेकिन परीक्षा पेन पेपर मोड में होगी | हम आपको इस आर्टिकल के जरिए वह सब कुछ बताने वाले है, जो आपको जानना चाहिए, जैसे आवेदन कैसे करे? कौन आवेदन कर सकता है? महत्वपूर्ण तिथियां और अन्य उपयोगी विवरण |
AISSEE Sainik School Admission 2025-26: अवलोकन
परीक्षा का नाम | अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा |
लोकप्रिय नाम | एआईएसएसईई परीक्षा |
आयोजक निकाय | राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी |
आयोजन का उदेश्य | सैनिक स्कूलों के कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए |
सैनिक स्कूल आवेदन प्रारंभ | 24/12/2024 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 13/01/2025 |
पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि | 14/01/2025 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
कौन कर सकता है आवेदन | कक्षा 6 और कक्षा 9 के छात्र |
लिखित परीक्षा के लिए कुल अंक | 300 (कक्षा 6 के लिए), 400 (कक्षा 9 के लिए) |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा और इसके बाद चिकित्सा परीक्षण |
आधिकारिक वेबसाइट | aissee.nta.nic.in |
सैनिक स्कूल प्रवेश क्या है?
सैनिक स्कूल में प्रवेश हर साल होता है, और यह उन छात्रों के लिए है जो कक्षा 6 या कक्षा 9 में शामिल होना चाहते है | ये स्कूल भारत में बहुत प्रतिष्ठित है, और इसमें प्रवेश पाने के लिए आपको अखिल भारतीय सैनिक स्कोल प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी |
AISSEE Sainik School Admission 2025-26 Notification
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए एआईएसएसईई आवेदन पत्र 2025 आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE पर 24 दिसंबर 2024 को जारी कर दिया गया है | एआईएसएसईई आवेदन की अंतिम तिथि 13 जनवरी 2025 और आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 14 जनवरी 2025 है | सैनिक स्कूल कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन मार्च 2025 में किया जायेगा | बालिकाएं भी प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र है, लेकिन यह सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा | पात्रता मानक बालकों के समान ही है | छात्र सैनिक स्कूल आवेदन पत्र ऑनलाइन भर सकेंगे |
AISSEE Sainik School Admission 2025-26: सैनिक स्कूल और सीटें
सैनिक स्कूल का नाम | कक्षा 6 के लिए लड़कों के लिए सिट | कक्षा 6 के लिए लड़कियों के लिए सिट | कक्षा 9 के लिए लडकों के लिए सिट |
सैनिक स्कूल अमरावतीनगर | 64 | 10 | 24 |
सैनिक स्कूल अंबिकापुरी | 90 | 10 | 0 |
सैनिक स्कूल अमेठी | 80 | 10 | 6 |
सैनिक स्कूल बालाचडिक | 67 | 10 | 0 |
सैनिक स्कूल भुवनेश्वर | 103 | 12 | 0 |
सैनिक स्कूल बीजापुर | 90 | 10 | 0 |
सैनिक स्कूल चंद्रपुर | 95 | 10 | 12 |
सैनिक स्कूल छिंगछिपी | 50 | 10 | 12 |
सैनिक स्कूल चित्तोड़गढ़ | 90 | 10 | 0 |
सैनिक स्कूल पूर्वी सियांग | 50 | 10 | 10 |
सैनिक स्कूल घोडाखाली | 70 | 10 | 35 |
सैनिक स्कूल गोल्पर | 100 | 10 | 10 |
सैनिक स्कूल गोपालगंज | 70 | 10 | 0 |
सैनिक स्कूल इंफाल | 75 | 10 | 10 |
सैनिक स्कूल झाँसी | 80 | 10 | 17 |
सैनिक स्कूल झुंझुनू | 90 | 10 | 0 |
सैनिक स्कूल कलिकिरिक | 60 | 10 | 30 |
सैनिक स्कूल कपूरथला | 90 | 10 | 20 |
सैनिक स्कूल कझाकुटम | 80 | 10 | 17 |
सैनिक स्कूल कोडगु | 80 | 10 | 15 |
सैनिक स्कूल कोरुकोंदा | 58 | 10 | 22 |
सैनिक स्कूल कुंजपुर | 90 | 10 | 10 |
सैनिक स्कूल मैनपुर | 80 | 10 | 12 |
सैनिक स्कूल नगरोटा | 55 | 10 | 5 |
सैनिक स्कूल नालंदा | 80 | 10 | 0 |
सैनिक स्कूल पुंगलवा | 70 | 10 | 26 |
सैनिक स्कूल पुरुलिया | 65 | 10 | 15 |
सैनिक स्कूल रेवा | 40 | 10 | 0 |
सैनिक स्कूल रेवाड़ी | 90 | 10 | 40 |
सैनिक स्कूल संबलपुर | 50 | 10 | 0 |
सैनिक स्कूल सतरस | 90 | 10 | 12 |
सैनिक स्कूल सुजानपुर तीरा | 85 | 10 | 0 |
सैनिक स्कूल तिलैया | 130 | 15 | 25 |
AISSEE Sainik School Admission 2025-26: पात्रता मानदंड
आवेदन करने से पहले सुनिश्चित करें की आप पात्र है |
- कौन आवेदन कर सकता है : केवल भारतीय छात्र |
- कक्षा 6 के लिए: आपकी आयु 31 मार्च 2025 तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए |
- कक्षा 6 के लिए : उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में पांचवी कक्षा में पढ़ रहा हो |
- कक्षा 9 के लिए: आपकी आयु 31 मार्च 2025 तक 13 से 15 वर्ष के बिच होनी चाहिए |
- कक्षा 9 के लिए : उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में आठवी कक्षा में पढ़ रहा हो |
- दस्तावेज : फॉर्म भरने से पहले अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार रखें, जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र आदि |
AISSEE Sainik School Admission 2025-26: चयन प्रक्रिया
- प्रवेश परीक्षा: सबसे पहले आपको AISSEE में अछे से अंकों के साथ उत्तीर्ण होना होगा | यही मुख्य चरण है |
- दस्तावेज सत्यापन : यदि आप योग्य है तो आपको अपनी पात्रता साबित करने के लिए अपने दस्तावेज दिखाने होंगे |
- मेरिट सूचि : अंत में एनटीए एक मेरिट सूचि तैयार करेगा, और उस सूचि में आपकी रैंक के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा |
AISSEE Sainik School Admission 2025-26: परीक्षा पैटर्न
छठी और नौवीं कक्षा में एडमिशन के लिए होनी वाली एआईएसएसईई परीक्षा पेपर और पेन्सिल के माध्यम से यानि ऑफलाइन होती है | छात्र को पेपर के दौरान एक ओएमआर आंसर शीट पर सभी प्रश्नों के जवाब भरने होते है | पेपर में सभी प्रश्न मल्टीपल च्वाइस पैटर्न पर होते है | छठी कक्षा के पेपर हिंदी अंग्रेजी के साथ क्षेत्रीय भाषाओँ में भी होते है | छात्र बंगाली, गुजरती, कन्नड़, मराठी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उड़िया, असमिया और उर्दू भाषा में परीक्षा दे सकते है | वही 9वीं कक्षा के लिए सिर्फ अंग्रेजी माध्यम में परीक्षा आयोजित की जाती है |
कक्षा 6 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश 2025 का परीक्षा पैटर्न
छठी कक्षा के लिए परीक्षा में मैथ्स (50 प्रश्न), इंटेलिजेंस (25 प्रश्न), लैंग्वेज (25 प्रश्न), जनरल नॉलेज (25 प्रश्न) के रूप में कुल चार वर्ग होते है | पेपर में सभी वर्गों से कुल 125 प्रश् पूछे जाते है | मैथ्स में प्रत्येक क्वेश्चन तीन अंकों का होता है, यानि हर प्रश्न के सही जवाब देने पर आपको तीन अंक मिलेंगे | वही इंटेलिजेंस, लैंग्वेज और जनरल नॉलेज के प्रत्येक क्वेश्चन दो मार्क्स के होते है | यह पूरी परीक्षा 300 मार्क्स की होती है और पेपर अवधि 150 मिनट है |
विषय | प्रशनों की संख्या और अंक/प्रश्न | कुल अंक |
गणित | 50 | 150 |
जीके (एससी व एसटी) | 25 | 50 |
भाषा | 25 | 50 |
बौद्धिकता | 25 | 50 |
कुल | 125 प्रश्न | 300 |
कक्षा 9 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा पैटर्न
नौवीं कक्षा के पेपर में मैथ्स (50 प्रश्न), इंटेलिजेंस (25 प्रश्न), इंग्लिश (25 प्रश्न), जनरल साइंस (25 प्रश्न) और सोशल साइंस (25 प्रश्न) से संबंधित मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन पूछे जाते है | इस पेपर में कुल 150 क्वेश्चन होते है | यह पेपर कुल 400 मार्क्स का होता है | इस पेपर की अवधि 180 मिनट है |
विषय | प्रश्नों की संख्या और अंक/प्रश्न | कुल अंक |
गणित | 50 | 200 |
अंग्रेजी | 25 | 50 |
बौद्धिकता | 25 | 50 |
सामान्य विज्ञान | 25 | 50 |
सामाजिक अध्ययन | 25 | 50 |
कुल | 150 प्रश्न | 400 |
AISSEE Sainik School Admission 2025-26: पासिंग मार्क्स
सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए एंट्रेस एग्जाम पास कर लेने से छात्र को दाखिला नही मिल सकता है | इसके लिए छात्र को कम से कम 40% मार्क्स लानी होगी | साथ ही, पेपर के प्रत्येक खंड में कम से कम 25% मार्क्स प्राप्त करने होंगे, जबकि एससी, एसटी विद्यार्थियों के लिए यह शर्त नही है | बाद में सभी क्वालिफाइड छात्रों की मेरिट लिस्ट बनती है, जिसमे चुने गए स्कूल में आपकी कैटेगरी, मेडिकल फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद फाइनल सिलेक्शन होता है |
AISSEE Sainik School Admission 2025-26: आवेदन शुल्क
- aissee.nta.nic.in आवेदन फॉर्म 2025 के लिए छात्रों को केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से सैनिक स्कूल रजिस्ट्रेशन फ़ीस 2025 का भुगतान करना होगा |
- सैनिक स्कूल फ़ीस भुगतान का तरीका : क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैकिंग, यूपीआई
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
जेनरल, ओबीसी (एनसीएल), डिफेंस, एक्स सर्विसमैन | 800 रूपये |
एससी, एसटी | 650 रूपये |
AISSEE Sainik School Admission 2025-26: आयु सीमा
- सैनिक स्कूल कक्षा 6 उम्र सीमा : अगर आप इस बार की छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा के लिए अप्लाई कर रहे है, तो 31 मार्च 2025 (कॉटऑफ डेट) तक छात्र की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए |
- सैनिक स्कूल कक्षा 9 उम्र सीमा : सैनिक स्कूल में 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए छात्र की उम्र 31 मर्स्च 2025 तक 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए |
- कक्षा 9 में सैनिक स्कूल में लड़कियों का एडमिशन खाली सीटों की संख्या पर निर्भर करता है |
AISSEE Sainik School Admission 2025-26: आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- अधिवास प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट आकार का फोटो
- बाएं हाथ के अंगूठे का निशान
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
AISSEE Sainik School Admission 2025-26: महत्वपूर्ण तिथियां
घटनाक्रम | तारीख |
सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म 2025 भरने की शुरुआत | 24 दिसंबर 2024 से हो गई है |
सैनिक स्कूल एडमिशन 2025 फॉर्म लास्ट डेट | 13 जनवरी 2025 (शाम 5 बजे तक) |
सैनिक स्कूल एग्जाम फ़ीस भरने की लास्ट डेट | 14 जनवरी 2025 (रत 11:50 बजे तक) |
फॉर्म में सुधार का मौका | 16 जनवरी से 18 जनवरी 2025 तक |
AISSEE एग्जाम डेट 2025 | जल्द ही अपडेट की जाएगी |
सैनिक स्कूल रिजल्ट 2025 कब आएगा | परीक्षा के 6 सप्ताह बाद |
AISSEE Exam Application ऐसे करे आवेदन
- इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाना होगा |
- वेबसाइट की होमपेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें |
- अगले पेज पर ALL INDIA SAINIK SCHOOLS ENTRANCE EXAM AISSEE-2025 के लिंक पर क्लिक करना होगा |
- अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें |
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें |
- आवेदन होने के बाद प्रिंट आउट निकाल लें |
AISSEE Sainik School Admission 2025-26: Important Link
Official Website | Click Here |
WhatsApp Group | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
Facebook Group | Click Here |
Apply Online | Click Here |
Latest update | Click Here |
Youtube Channel | Click Here |