Bihar Deled Admission 2025: बिहार डीएलएड एडमिशन 2025 ऑनलाइन शुरू, पात्रता और परीक्षा तिथि

Bihar Deled Admission 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार में होने वाली सभी परीक्षाओं के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है | कैलेंडर में दी गई जानकारी के अनुसार Bihar D.EI.Ed 2025-27 की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म 11 जनवरी 2025 से भरे जा रहे है | बिहार डीएलएड सिलेबस 2025 आधिकारिक तौर पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आधिकारिक वेबसाइट https://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर 15 दिसंबर 2024 को जारी किया गया था |

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Follow us Instagram Join Now

Bihar Deled Admission 2025: नमस्कार दोस्तों, यदि आप बिहार से डीएलएड करना चाहते है तो आप सभी के लिए बड़ी खुशखबरी है,क्योंकि बिहार डीएलएड 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की जो तिथि है वह जारी कर दिया गया है | आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर 11 जनवरी 2025 से शुरू कर दी गई है | उम्मीदवार 30 जनवरी 2025 तक बिहार डीएलएड आवेदन फॉर्म भर सकेंगे | बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड https://dledsecondry.biharboardonline.com/ पर 17 फरवरी 2025 को जारी किए जाएंगे | बिहार डीएलएड परीक्षा 27 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी |

अगर आप बिहार के रहने वाले है और आपने 12th (Intermediate) में 50% अंकों के साथ पास किया है तो आप बिहार डीएलएड में नामांकन हेतु Bihar Deled Entrance Exam 2025 के लिए अप्लाई कर सकते है | मैं आपको इस लेख में पूरी जानकारी बताऊंगा जैसे की बिहार डीएलएड करने के लिए आपकी योग्यता,पात्रता,उम्र सीमा,सिलेबस,एप्लीकेशन फी क्या है? जिससे आपको ऑनलाइन आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही होगी | इस लेख के अंत में सभी महत्वपूर्ण लिंक उपलब्ध करायेंगे जहाँ से आप आसानी से इसके लिए आवेदन कर सकते है |

Bihar Deled Admission 2025: Overviews

Artical Name Bihar Deled Admission 2025
Post Type Admission Form 2025
Board Name Bihar School
Examination
Board Patna
Exam Name Bihar Deled Entrance
Exam 2025
Session 2025-27
Total Seat 30,000 (Expected)
Online Apply Start Form 11 January 2025
Last Date 30 January 2025
Apply Mode Online
Official Website www.deledbihar.com

बिहार डीएलएड परीक्षा क्या है?

बिहार डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2025 एक राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा है, जो उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाती है, जो बिहार में 2 वर्षीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम करना चाहते | यह कार्यक्रम प्राथमिक स्तर पर सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ाने के लिए शिक्षकों को तैयार करता है | इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति और भाषा कौशल जैसे विषयों पर अभ्यर्थियों की योग्यता परखी जाती है | सफल उम्मीदवारों को बिहार के विभिन्न सरकारी और निजी डीएलएड संस्थानों में प्रवेश मिलता है |

बिहार में राज्य स्तरीय संस्थानों में प्रवेश के लिए बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 338 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की जाएगी | जो उम्मीदवार बिहार के स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक के रूप में काम करना चाहते है, वे डीएलएड प्रोफेशनल डिप्लोमा कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते है | बिहार डीएलएड प्रवेश 2025 के लिए आवेदन करने के लिए जो छात्र शिक्षक बनना चाहते है, उन्हें बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा देने के लिए योग्य होना चाहिए |

Bihar Deled Admission 2025: पात्रता मानदंड

  • अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए |
  • पात्रता मानदंडों के अनुसार उम्मीदवारों की आयु 17 वर्ष पूरी होनी चाहिए |
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति तथा अन्य समान आरक्षित श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों के लिए 5% की छूट है |
  • 50% या उससे अधिक अंक वाले अभ्यर्थी योग्य मने जाएंगे, यदि उन्होंने उर्दू की शिक्षा देने वाले संस्थान में अध्ययन किया हो | विकलांग अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक न्यूनतम कुल अंक में 5% की छूट दी गई है |
  • एनसीटीई द्वारा अनुमोदित 10% सीटें उर्दू शिक्षकों के लिए होंगे, जबकि 5% सीटें विकलांग व्यक्तियों के लिए होंगी |

Bihar Deled Admission 2025: कोर्स डिटेल्स

Course Name Diploma in Elementary
Education (DELED)
Course Duration 2 Years
Minimum
Qualification
12th Pass (With at least 50%
marks, relaxation for reserved
categories)

Bihar Deled Admission 2025: लिखित परीक्षा संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां

Exam DetailDescription
Exam Duration 2:30 hours
Exam Mode Computer-Based Test (CBT)
Question Type Multiple Choice Questions (MCQs)
Paper Language Hindi, English
Total Question 120 Questions
Total Marks 120 Marks
Negative Marking No

Bihar Deled Admission 2025: परीक्षा पैटर्न

SubjectsNo.of questionMax. Marks
General
Hindi/ Urdu
2525
Mathematics 2525
Science 2020
Social
Studies
2020
General
English
2020
Logical &
Analytical
Reasoning
1010
Total 120120
परीक्षा कुल 120 प्रश्नों की होगी, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, और परीक्षा की अवधि 150 मिनट होगी |

Bihar Deled Admission 2025: पासिंग मार्क्स

Categories Qualifying Marks
UR/ General 35%
All Reserved
Categories
30%

Bihar Deled Admission 2025 Full Syllabus

बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 का पूरा सिलेबस नीचे बताया गया है जिसको आप टॉपिक अनुसार पढ़ाई कर सकते है |

  1. सामान्य हिंदी/उर्दू (25 प्रश्न, 25 अंक):
    • संधि, समास, संक्षेपण
    • पारिभाषिक एवं तकनीकी शब्द
    • मुहावरे और लोकोक्तियाँ
    • वाक्य-शुद्धी पदबंध, वाच्य एवं उनके भेद
    • साहित्यशास्त्र: शब्द-शक्ति, अलंकार, छंद, काव्य-गुण, रस
  2. गणित (25 प्रश्न, 25 अंक):
    • संख्या पद्धति, वर्गमूल, घनमूल
    • बीजगणितीय सूत्र, रैखिक एवं द्विघात समीकरण
    • लघुतम समापवर्तक, महतम समापवर्तक
    • औस, अनुपात एवं समानुपात, प्रतिशतता
    • लाभ-हानी, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज
    • कार्य और समय, क्षेत्रमिति, रेखा एवं कोण, त्रिभुज, चतुर्भुज, वृत्त, निर्देशांक ज्यामिति
    • सांख्यिकी, केन्द्रीय प्रवृति के माप, प्रायिकता
    • त्रिकोणमिति, ऊंचाई और दूरी
  3. विज्ञान (20 प्रश्न, 20 अंक):
    • प्रजनन, पोषण
    • प्रकाश, ऊष्मा, वाष्पीकरण
    • ठोस, द्रव, गैस
    • प्राकृतिक संसाधन, प्रदुषण
    • तत्व, यौगिक, मिश्रण, अम्ल, क्षार, लवन
    • पर्यावरण, आनुवंशिकी, विकास
    • विद्युत परिपथ, बल एवं गति, कार्य, उर्जा, शक्ति
    • आर्कीमिडिज का सिद्धांत, ध्वनी
    • जीवों में विविधता, कोशिका, मानव शरीर
    • जीवाणु, विषाणु, वेग, चुंबक
  4. सामाजिक अध्ययन (20 प्रश्न, 20 अंक):
    • इतिहास: अमेरिकी स्वतंत्रता आन्दोलन, फ़्रांसिसी क्रांति, नाजीवाद, प्रथम एवं द्वितीय विश्व युद्ध, भारत में राष्ट्रवाद
    • भूगोल: कृषि, जल संसाधन, जनसंख्या, भारत के पड़ोसी देश
    • अर्थशास्त्र: अर्थव्यवस्था, आजीविका, औधोगीकरण
    • राजनीतिक शास्त्र: समाजवाद, साम्यवाद, राष्ट्रवाद
  5. सामान्य अंग्रेजी (20 प्रश्न, 20 अंक):
    • व्याकरण: काल, वाच्य, कथन, परिवर्तन
    • शब्दावली: समानार्थी, विलोम
    • गद्यांश, वाक्य संरचना एवं सुधार
    • मुहावरे एवं वाक्यांश, वर्तनी, एक शब्द प्रतिस्थापन
  6. तार्किक एवं विश्र्लेषणात्मक तर्क (10 प्रश्न, 10 अंक):
    • न्यायवाक्य, विश्र्लेषणात्मक तर्क
    • श्रृंखला, कोडिंग-डिकोडिंग
    • रैकिंग, समय अनुक्रम परीक्षण
    • संख्या, कथन एवं निष्कर्ष
    • तार्किक वेन आरेख, अंकगणितीय तर्क
    • दिशा ज्ञान परीक्षण, रक्त संबंध
    • समानता, वर्गीकरण

Bihar Deled Admission 2025: Application Fee

CategoriesFee
UR/BC/EBC/EWSRs. 960/-
SC/ST/HandicapRs. 760/-
Payment ModeOnline Mode

Bihar Deled Admission 2025: Course Fee

Bihar Deled Course Fee सरकारी कॉलेजो की फीस, प्राइवेट कॉलेजों की तुलना में कम होती है | अधिक जानकारी के लिए सम्बंधित कॉलेज की अधिकारिक वेबसाइट पर सम्पर्क करें या संबंधित कॉलेजो में पता किया जा सकता है |

Type of InstitutionCourse Fee
Government Institutionsरु 25,000 – रु 30,000
Private Institutionsरु 80,000 – रु 120000
Bihar Deled के सरकारी कॉलेजो में फीस सामान्यत: कम और किफायती होती है |

Bihar Deled 2025 Govt Collage Fee:

सरकारी संस्थानों में Fee Stucture कुछ इस प्रकार है, जो नीचे दिया गया है |

  1. प्रवेश शुल्क: र2,000 – र3,000
  2. वार्षिक ट्यूशन शुल्क: र6,000 – र8,000
  3. परीक्षा और अन्य शुल्क: र4,000 – र5,000 प्रति वर्ष

कुल फ़ीस (2 साल के लिए): र25,000 – र30,000 (संस्थान पर निर्भर करता है)

Bihar Deled 2025 Private Collage Fee:

Private Collage में Fee Stucture कुछ इस प्रकार है, जो नीचे दिया गया है :-

बिहार में डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) कोर्स की फीस संस्थान के प्रकार पर निर्भर करती है जी अलग-अलग हो सकता है |

  1. प्रवेश शुल्क: र2,000
  2. ट्यूशन शुल्क: प्रथम वर्ष र35,000, द्वितीय वर्ष र25,000
  3. परीक्षा शुल्क: प्रति वर्ष र1,000 विकास शुल्क: प्रथम वर्ष र13,000, द्वितीय वर्ष र12,000
  4. पुस्तकालय शुल्क: प्रथम वर्ष र2,000, द्वितीय वर्ष र1,000
  5. प्रयोगशाला शुल्क: प्रति वर्ष र1,000
  6. कौशल विकास शुल्क: प्रति वर्ष र2,000
  7. फील्ड वर्क/प्रैक्टिस टीचिंग शुल्क: प्रथम वर्ष र2,000, द्वितीय वर्ष र1,000
  8. सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ शुल्क: प्रति वर्ष र1,000
  9. कार्यशाला शुल्क: द्वितीय वर्ष र1,000
  10. अन्य शुल्क: प्रथम वर्ष र1,000

इस प्रकार, दो वर्षीय डीएलएड कोर्स के लिए कुल शुल्क लगभग र1,05,000 हो सकता है |

ध्यान दें की निजी संस्थानों में दो वर्षीय डीएलएड कोर्स की अधिकतम शुल्क सीमा र1,20,000 निर्धारित की गई |

बिहार डीएलएड 2025 काउंसलिंगके दौरान आवश्यक दस्तावेज

अभ्यर्थियों को बीएसईबी की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज उपलब्ध करने होंगे, जो काउंसलिंग प्रक्रिया का एक चरण है |

  • बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2025
  • बिहार डीएलएड स्कोरकार्ड 2025
  • कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • अंतिम बार उपस्थित संस्थान से चरित्र प्रमाण पत्र (ओरिजिनल)
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट (यदि लागु हो)
  • श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट आकर फोटो

Bihar Deled Admission 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंट्स तिथियां
बिहार डीएलएड 2025 आवेदन
शुरू होने की तिथि
11 जनवरी 2025
बिहार डीएलएड 2025 के लिए
आवेदन समाप्त होने की तिथि
22 जनवरी 2025
बिहार डीएलएड 2025 आवेदन
शुल्क की अंतिम तिथि
22 जनवरी 2025
बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड
2025 रिलीज की तिथि
17 फरवरी 2025
बिहार डीएलएड 2025 परीक्षा तिथि 27 फरवरी 2025
आपति प्रस्तुत करने की अवधि 25-30 फरवरी 2025
बिहार डीएलएड 2025 रिजल्ट 15 अप्रैल 2025
बिहार डीएलएड 2025 काउंसलिंग मई 2025

Bihar Deled Admission 2025: आवश्यक दस्तावेज

  • मैट्रिक का अंक प्रमाण पत्र
  • इंटर का अंक प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • इंटर का सर्टिफिकेट
  • निवास प्रमाणपत्र
  • चालू मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज का फोटो
  • दिव्यांग सर्टिफिकेट (यदि हो तो)

How to Apply Bihar Deled Admission 2025?

यदि आप बिहार से डीएलएड करना चाहते है तो आपको नीचे दिया गया सभी स्टेप्स को फ़ॉलो करना होगा :-

  • Bihar Deled Admission 2025 के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले उनके आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा |
  • होमपेज पर आने के बाद आप सभी को Deled Registration/Application/Examination के विकल्प पर जाना होगा |
  • यहां पर जाने के बाद आपको Click Here to view/Apply Registration 2025-27 का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना होगा |
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा जिसे ध्यानपूर्वक भरना होगा |
  • मांगे जाने वाली सभी जानकारी एवं सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर के अपलोड करना होगा |
  • अंत में आपको आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा |
  • उसके बाद आवेदन सबमिट करना होगा |
  • और इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेना होगा |

Bihar Deled Admission 2025: Important Link

Official WebsiteClick Here
WhatsApp GroupClick Here
Apply OnlineClick Here
Latest Job, Yojana Click Here
Telegram GroupClick Here
Follow us Facebook Click Here
Follow us InstagramClick Here
Youtube ChannelClick Here

Leave a Comment