BPSC AE Recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से असिस्टेंट इंजीनियर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल 2025 से शुरू हो गई है | इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1024 पदों पर भर्ती की जाएगी | जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते है वे बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते है |
BPSC Assistant Engineer Recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 1024 असिस्टेंट इंजीनियर पदों के लिए उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किये है बीपीएससी ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन में जानकारी दी है की 1024 असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी | आवेदन करने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा | आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 30 अप्रैल 2025 से शुरू हो गई है तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मई 2025 निर्धारित की गई है |
BPSC AE Recruitment 2025: अवलोकन
संगठन | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
पद का नाम | असिस्टेंट इंजीनियर |
कुल रिक्तियां | 1024 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आवेदन तिथियां | 30 अप्रैल से 28 मई 2025 |
वेतन | लेवल-9, ग्रेड पे-5400 |
आधिकारिक वेबसाइट | bpsc.bihar.gov.in |
BPSC AE Recruitment 2025: वैकेंसी डिटेल्स
यह भर्ती अभियान बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में सिविल, मैकेनिकल, और इलेक्ट्रिकल शाखाओं के कुल 1024 असिस्टेंट इंजीनियर पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है | इनमे से कुछ पद महिलाओं के लिए आरक्षित है, जिसका विवरण नीचे तालिका में दिया गया है |
ब्रांच | कुल पद | महिला पद |
सिविल असिस्टेंट इंजीनियर | 984 | 324 |
मैकेनिकल असिस्टेंट इंजीनियर | 36 | 8 |
इलेक्ट्रिकल असिस्टेंट इंजीनियर | 4 | – |
BPSC AE Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
बिहार असिस्टेंट इंजीनियर सरकारी नौकरी की इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी भारतीय विश्वविद्यालय /संस्थान से सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (BE/B.Tech) की डिग्री में रेगुलर से फर्स्ट क्लास पास होनी चाहिए | उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरुर चेक करें |
BPSC AE Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल) के पद पर चयन आयोग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा (ऑब्जेक्टिव) में प्राप्त अंकों की गणना और संविदा के आधार पर किए गए कार्य की वरीयता के आधार पर किया जाएगा | लिखित परीक्षा में 6 पेपर होंगे, जिनमे से 4 पेपर अनिवार्य और 2 पेपर वैकल्पिक होंगे | सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिंदी के पेपर सिर्फ क्वालीफइंग होंगे, जिनमे प्रत्येक में कम से कम 30 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा यानि दोनों पेपरों में अलग-अलग न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करने के बाद ही अन्य पेपरों का मूल्यांकन किया जायेगा |
BPSC AE Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
सामान्य अभ्यर्थी के लिए आवेदन शुल्क 750 रूपये है | वही बिहार के SC, ST जाति के लिए आवेदन शुल्क 200 रूपये है | बिहार राज्य के सभी स्थायी निवासी (आरक्षित/ अनारक्षित वर्ग) महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रूपये है | दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए (40% या उससे अधिक) 200 रूपये है और अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 750 रूपये है |
कैटेगरी | आवेदन शुल्क |
जनरल | 750 रूपये |
अनुसूचित जाति | 200 रूपये |
अनुसूचित जनजाति | 200 रूपये |
बिहार के सभी स्थायी निवासी | 200 रूपये |
दिव्यांग (40% से अधिक) | 200 रूपये |
अन्य | 750 रूपये |
BPSC AE Recruitment 2025: आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए | आयु की गणना 1 अगस्त 2024 को आधार मानकर की जाएगी | अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है | वही आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है |
BPSC AE Recruitment 2025: वेतनमान
बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर का वेतन 5400/- के ग्रेड पे के साथ पे मैट्रिक्स के पे लेवल 9 पर आधारित है | ऐसे में उम्मीदवारों का मूल वेतन 53,100 रूपये होगा | ये वेतन नौकरी में प्रवेश के समय है | काम और अनुभव बढ़ने के साथ सैलरी बढ़ाई जाती है | वही भत्ते और कटौतियों के साथ, बीपीएससी सहायक इंजीनियर का वेतन 64,258 रूपये से 70,468 रूपये के बीच होता है |
BPSC AE भर्ती के लिए ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा |
- इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा |
- अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा |
- इसके बाद आपको लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा |
- अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कीजिए और इसके बाद अपनी फीस जमा कीजिए |
- इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिये और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिये |
Impotant Link
Official website | Click Here |
WhatsApp Group | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
Apply Online | Click Here |
Go to Home Page | Click Here |