DSSSB PGT Recruitment 2025: दिल्ली पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती (DSSSB PGT Vacancy 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी से शुरू कर दी गई है, जो निर्धारित अंतिम तिथि 14 फरवरी 2025 तक जारी रहेगी | जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते है वे तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते है | इस भर्ती के माध्यम से कुल 432 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएंगी |
DSSSB PGT Vacancy 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से विभिन्न विषयों के लिए पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) पदों पर युवाओं के आवेदन आमंत्रित किए गए है | आधिकारिक नोटिस के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी 2025 से शुरू कर दी गई है | जो भी अभ्यर्थी सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे है वे इस भर्ती में भाग लेने के लिए ऑनलाइन माध्यम से डीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट dsssbonline.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते है | आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2025 है | इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 432 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी |
इस भर्ती का आयोजन शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है | DSSSB शिक्षक भर्ती का लक्ष्य दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति करना है, ताकि बच्चों को अच्छे शिक्षा प्राप्त हो | इस आर्टिकल में हम DSSSB शिक्षक भर्ती 2025 के बारें में विस्तार से बताएंगे, जिसमे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल है |
DSSSB PGT Recruitment 2025: अवलोकन
वर्ग | विवरण |
परीक्षा संगठन का नाम | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) |
पद का नाम | स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) |
विज्ञापन संख्या | 824-34/24 |
नौकरी का स्थान | दिल्ली |
कुल रिक्तियां | 432 |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 16 जनवरी 2025 (दोपहर 12:00 बजे) |
आवेदन की अंतिम तिथि | 14 फरवरी 2025 (रात 11:59 बजे) |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | dsssb.delhi.gov.in |
DSSSB PGT इन पदों पर होगी भर्ती
PGT पदों के लिए यह भर्ती हिंदी, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, इतिहास, भूगोल, राजनीती विज्ञान और समाजशास्त्र जैसे विषयों में की जाएगी | उम्मीदवार भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते है |
DSSSB PGT विषयवार रिक्तियां विवरण 2025
विषय | पुरुष रिक्तियां | महिला रिक्तियां | कुल रिक्तियां |
हिंदी | 70 | 21 | 91 |
गणित | 21 | 10 | 31 |
भौतिकी | 3 | 2 | 5 |
रसायन विज्ञान | 4 | 3 | 7 |
जीव विज्ञान | 1 | 12 | 13 |
अर्थशास्त्र | 60 | 22 | 82 |
वाणिज्य | 32 | 5 | 37 |
इतिहास | 50 | 11 | 61 |
भूगोल | 21 | 1 | 22 |
राजनीति विज्ञान | 59 | 19 | 78 |
समाजशास्त्र | 5 | 0 | 5 |
कुल | 231 | 201 | 432 |
DSSSB PGT Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
आयु सीमा
DSSSB शिक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवार को निर्धारित आयु सीमा का पालन करना होगा, जिसके लिए आयु सीमा निम्न है:
- स्नातकोत्तर शिक्षक (Post Graduate Teacher) के लिए आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए |
- आयु में छूट सरकारी नियम के अनुसार दी जाएगी |
- आयु की गणना आवेदन की तिथि के अनुसार की जाएगी |
शैक्षिक योग्यता
DSSSB शिक्षक भर्ती 2025 के लिए शैक्षिक योग्यता संबंधित विषय के आधार पर निर्धारित की गई है, जो निम्नलिखित है:
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री, कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक या समकक्ष ग्रेड के साथ |
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से शिक्षा स्नातक (बी.एड)
- बी.एड.बी.एड./बी.एससी.बी.एड.; या किसी एनसीटीई मान्यता प्राप्त संस्थान से तीन वर्षीय एकीकृत बी.एड.-एम.एड.
अन्य योग्यताएं
उम्मीदवार को इसके अलावा संबंधित विषय का अच्छा ज्ञान तथा संबंधित विषय में पढ़ने का अच्छा अनुभव होना चाहिए |
चयन प्रक्रिया
डीएसएसएसबी शिक्षक भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाता है | चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी निम्नलिखित है:
लिखित परीक्षा
इस भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जायेगा | लिखित परीक्षा 300 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी | लिखित परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी, दो भाग निम्न है:
- अनुभाग-I: सामान्य जागरूकता, मानसिक योग्यता, भाषाएँ (अंग्रेजी और हिंदी), संख्यात्मक योग्यता, डेटा व्याख्या (100 अंक)
- अनुभाग-II: विषय-विशेष और शिक्षण पद्धति (200 अंक)
दस्तावेज सत्यापन
लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद, दस्तावेज सत्यापन किया जाता है | जिसमे उम्मीदवारों को अपनी शैक्षिक प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाण पत्र, और अन्य दस्तावेजों की मूल प्रति और छायाप्रति प्रस्तुत करनी होगी |
अंतिम मेरिट लिस्ट
लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के बाद, उम्मीदवारों के लिए अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी |
DSSSB PGT Recruitment 2025 परीक्षा पैटर्न
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंकों की संख्या |
मानसिक योग्यता और तर्क क्षमता | 20 | 20 |
सामान्य जागरूकता | 20 | 20 |
अंग्रेजी भाषा | 20 | 20 |
संख्यात्मक योग्यता | 20 | 20 |
हिंदी भाषा | 20 | 20 |
विशेषज्ञता (PGT संबंधित विषय) | 200 | 200 |
कुल | 300 | 300 |
- परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी |
- परीक्षा 300 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी |
- लिखित परीक्षा में 300 प्रश्न पूछे जाएंगे
- यानी प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित किया गया है |
- गलत उत्तर के लिए अंकन लागू होगा, और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की कटौती की जाएगी |
- परीक्षा के प्रश्न दोनों भाषों (हिंदी और अंग्रेजी) में होंगे |
- भाषा संबंधित प्रश्नपत्र केवल उसी भाषा में होंगे |
DSSSB PGT Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
DSSSB भर्ती 2025 के लिए अलग-अलग श्रेणी के उम्मीदवारों से अलग-अलग आवेदन शुल्क लिया जायेगा | आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने के .,लिए 100 रूपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है | महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी, PwBD और एक्स-सर्विसमैन को आवेदन करने के लिए कोई फीस नही देनी होगी |
सामान्य /ओबीसी श्रेणी : र100
एससी /एसटी/ पीएच : 0/-
सभी वर्ग के महिलाएं : 0/-
परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैकिंग किया जा सकता है |
DSSSB PGT Recruitment 2025:सैलरी
पोस्ट नाम | वेतनमान |
स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) | र47,600 – 1,15,100 (स्तर 8) |
DSSSB PGT Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
घटना | तिथि |
अधिसूचना प्रकाशन तिथि | 30 दिसंबर 2024 |
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 16 जनवरी 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 14 फरवरी 2025 |
परीक्षा तिथि | शेड्यूल के अनुसार |
रिजल्ट घोषित होने की तिथि | शेड्यूल के अनुसार |
DSSSB PGT Recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
- DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले उम्मीदवार को DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाना होगा |
- पंजीकरण करवाएं : आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज ओपन होने के बाद उम्मीदवार को पंजीकरण करवाना होगा | इसके लिए उम्मीदवार को अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल पता और अन्य जानकारी भरनी होगी |
- लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें: सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार को लॉगिन करके आवेदन पत्र भरना होगा | आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी | जैसे व्यक्तिगत जानकारी शैक्षणिक योग्यता या अनुभव |
- दस्तावेज अपलोड करें: आवेदन पत्र भरने के बाद, उम्मीदवार को अपनी फोटो, हस्ताक्षर, और शैक्षिक प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज अपलोड करने होने | सभी दस्तावेज स्पष्ट रूप से अपलोड होने चाहिए |
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें : जिन उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क मांगे गए है उन्हें ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा |
- आवेदन पत्र जमा करें : सभी जानकारी और दस्तावेज भरने के बाद, उम्मीदवार को आवेदन पत्र जमा करना होगा | आवेदन पत्र को ध्यान से जांचने के बाद, उम्मीदवार को “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा |
- प्रिंट आउट ले लें : आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद उम्मीदवार को उसका प्रिंट आउट लेना होगा | ताकि वह भविष्य में काम आ सकें |
DSSSB PGT Recruitment 2025: Important Link
Official Website | Click Here |
Notification pdf | Click Here |
Apply online | Click Here |
Latest Vacancy | Click Here |
Our Social Media Link:-
WhatsApp Group | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
Follow us Facebook | Click Here |
Follow Us Instagram | Click Here |
Youtube Channel | Click Here |