India Post Payments Bank Vacancy 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में सर्कल बेस्ड एग्जिक्यूटिव के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है | जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू की जा चुकी है जो 21 मार्च 2025 तक जारी रहेगी | इस भर्ती के माध्यम से कुल 51 पदों पर नियुक्ति की जाएगी | इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर फॉर्म भर सकते है |
India Post Payments Bank Vacancy 2025: इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने अलग-अलग राज्यों में सर्किल बेस्ड में कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर एग्जिक्यूटिव के 51 पदों पर भर्ती निकाली है | जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च को शुरू हो चुकी है | इच्छुक उम्मीदवार ippbonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2025 को रात 11:59 तक है | इसमें पदों की संख्या स्टेट और सर्किल वाइज अलग-अलग रखी गई है | इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में नौकरी कैसे मिलेगी? सैलरी कितनी होगी? जानिए पूरी डिटेल्स
India Post Payments Bank Vacancy 2025: श्रेणीवार रिक्ति विवरण
भर्ती अभियान का लक्ष्य 51 रिक्त पदों को भरना है | सामान्य श्रेणी के लिए 13 पद निर्धारित किये गए है, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 3 पद उपलब्ध है, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 19 पद है, जबकि अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए 12 पद तय किये गए है | वही अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 4 पद आरक्षित है |
श्रेणी | रिक्ति |
सामान्य वर्ग | 13 |
आर्थिक रूप से कमजोर | 3 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 19 |
अनुसूचित जाति | 12 |
अनुसूचित जनजाति | 4 |
कुल रिक्तियां | 51 |
India Post Payments Bank Vacancy 2025: राज्यवार रिक्ति विवरण
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की यह भर्ती भारतीय डाक विभाग, संचार मंत्रालय के तहत की जा रही है | किस राज्य में सर्किल बेस्ड एग्जिक्यूटिव की कितनी रिक्तियां है? नीचे टेबल से राज्यवार ब्यौरा देखें
राज्य | वैकेंसी |
छतीसगढ़ | 03 |
असम | 03 |
बिहार | 03 |
गुजरात | 06 |
हरियाणा | 01 |
जम्मू और कश्मीर | 02 |
महाराष्ट्र, गोवा | 04 |
नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र | 20 |
पंजाब | 01 |
राजस्थान | 01 |
उत्तराखंड | 02 |
उत्तर प्रदेश | 01 |
तमिलनाडू, पुडुचेरी, केरल | 04 |
कुल | 51 |
India Post Payments Bank Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता
इन्दिअपोस्त पेमेंट बैंक की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए | इसके अलावा, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता भी स्वीकार्य होगी |
India Post Payments Bank Vacancy 2025: चयन प्रक्रिया
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में एग्जिक्यूटिव के पदों पर भर्ती मेरिट बेसिस पर होगी | मेरिट ग्रेजुएशन में हासिल किये अंको के आधार पर पर होगी | इसके लिए उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरते समय ग्रेजुएशन में पाए गए सही अंकोण को भरना होगा | यदि कुछ कैंडिडेट्स की मेरिट समान रहती है, तो जन्म की तारीख के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी | इसके बाद मेरिट लिस्ट में चयनित कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए चयन होगा और फाइनल सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट वेबसाइट पर जारी कर दिया जायेगा |
India Post Payments Bank Vacancy 2025: आयु सीमा
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष के बिच होनी चाहिए | आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमो के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी | आयु सीमा की गणना 1 फरवरी 2025 के आधार पर की जाएगी |
India Post Payments Bank Vacancy 2025: आवेदन शुल्क
इंडिया पोस्ट पेमेंट द्वारा सर्कल आधारित कार्यकारी पदों के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है | अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांगजन श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रूपये है | सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग सहित अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रूपये निर्धारित है | आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैकिंग, यूपीआई आदि) के जरिए जमा किया जाना अनिवार्य है |
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य/ अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर | र750/- |
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ दिव्यांगजन | र150/- |
भुगतान मोड | ऑनलाइन (क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैकिंग) |
India Post Payments Bank Vacancy 2025: अनुबंध अवधि
प्रारंभिक अनुबंध अवधि एक (1) वर्ष है, जिसे संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर अनुबंध को साल-दर-साल बढ़ाया जा सकता है | कुल मिलाकर इस अनुबंध की अधिकतम अवधि 3 वर्ष तक हो सकती है |
India Post Payments Bank Vacancy 2025: वेतन और भत्ते
सर्कल आधारित कार्यकारी पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रूपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा | जिसमे वैधानिक कटौती शामिल है | आयकर अधिनियम के अनुसार कर कटौती की जाएगी, समय के साथ किये गए किसी भी संशोधन को ध्यान में रखते हुए | इसके अतिरिक्त, बैंक व्यवसाय अधिग्रहण और बिक्री गतिविधियों में व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर वार्षिक वेतन वृद्धि और प्रोत्साहन प्रदान करता है | ये वेतन वृद्धि और प्रोत्साहन समय-समय पर समक्ष प्राधिकारी द्वारा निर्धारित किये जाएंगे |
India Post Payments Bank Vacancy 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
आयोजन | तारीख |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 1 मार्च 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 21 मार्च 2025 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
India Post Payments Bank Vacancy 2025: आवेदन प्रक्रिया
- इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाएं |
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको अनाउंसमेंट में जाकर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा |
- इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें |
- अब नए पोर्टल पर Click here for New Registration पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना है |
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल्स भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें |
- इसके बाद हस्ताक्षर, फोटोग्राफ अपलोड करें |
- कैटेगरी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करे |
- अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें |
India Post Payments Bank Vacancy 2025: Important Link
Official Website | Click Here |
WhatsApp Group | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
Apply Online | Click Here |
Latest Update | Click Here |