Indian Coast Guard Recruitment 2025: इंडियन कोस्ट गार्ड ने नाविक जनरल ड्यूटी और नाविक डोमेस्टिक ब्रांच पदों पर 10वीं और 12वीं पास वालों के लिए भर्तियां निकाली है | इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी से शुरू होगी | इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर कर सकते है |
Indian Coast Guard Vacancy 2025: इंडियन कोस्ट गार्ड में नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है | भारतीय तटरक्षक बल ने नाविक जनरल ड्यूटी (GD) और नाविक डोमेस्टिक ब्रांच (DB) पदों पर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है | इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 300 पद भरें जाएंगे | आवेदन की प्रक्रिया 11 फरवरी 2025 से शुरू होकर 25 फरवरी 2025 तक चलेगी | इस भर्ती के लिए परीक्षा अप्रैल 2025 में होनी संभावित है |
यह भर्ती 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका है | अगर आप सरकारी क्षेत्र में अपनी सेवा देना चाहते है, तो 11 फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | इस भर्ती से संबंधित आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जानने के लिए पूरा लेख ध्यान से पढ़े |
Indian Coast Guard Recruitment 2025 Overview
Article Name | Indian Coast Guard Recruitment 2025 |
Department | Indian Coast Duard |
Post Name | Navik (General Duty), Navik (Domestic Branch) |
Total Vacancies | 300 (260 for Navik GD, 40 dor Navik DB) |
Starting Date | 11th February 2025 |
Ending Date | 25th February 2025 |
Apply Mode | Online |
Article Type | Latest Jobs |
Official Website | joinindiancoastguard.cdac.in |
Indian Coast Guard Recruitment 2025 : वैकेंसी डिटेल्स
इंडियन कोद्त गार्ड (ICG) रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत है | जिसमे यह रिक्तियां कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सनल त्वेस्त (CGEPT) के माध्यम से निकाली गई है | पदानुसार रिक्तियों की डिटेल्स अभ्यर्थी नीचे टेबल से देख सकते है |
पद का नाम | वैकेंसी |
नाविक जनरल ड्यूटी | 260 |
नाविक डोमेस्टिक ब्रांच | 40 |
कुल | 300 |
Indian Coast Guard रिक्ति विवरण
पोस्ट नाम | उर | ईडब्ल्यूएस | अन्य पिछड़ा वर्ग | अनुसूचित जाति | अनुसूचित जनजाति | कुल |
नाविक जनरल ड्यूटी | 100 | 25 | 68 | 39 | 28 | 260 |
नाविक डोमेस्टिक ब्रांच | 16 | 04 | 09 | 08 | 03 | 40 |
Indian Coast Guard Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता
- नाविक (सामान्य ड्यूटी – GD): अभ्यर्थी को फिजिक्स और मैथ्स विषयों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है |
- नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच -DB): उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए |
Indian Coast Guard Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
भारतीय तटरक्षक बल भर्ती प्रक्रिया निम्न चरणों में आयोजित की जाएगी:
- लिखित परीक्षा (सामान्य ज्ञान,गणित,विज्ञान और तर्कशक्ति से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे) |
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Fitness Test – FPT):
- 1.6 किलोमीटर दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी |
- 20 उठक-बैठक और 10 पुश-अप्स |
- मेडिकल टेस्ट
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
Indian Coast Guard Recruitment 2025: सेक्शन I परीक्षा पैटर्न
- परीक्षा की अवधि: 45 मिनट
- पासिंग मार्क्स: UR/EWS/OBC वर्ग के आवेदकों हेतु 30 अंक और SC/ST वर्ग के आवेदकों हेतु 27 अंक
विषय | प्रश्न | अंक |
गणित | 20 | 20 |
विज्ञान | 10 | 10 |
अंग्रेजी | 15 | 15 |
रीजनिंग | 10 | 10 |
जीके | 05 | 05 |
कुल | 60 | 60 |
Indian Coast Guard सेक्शन II परीक्षा पैटर्न
- परीक्षा की अवधि: 30 मिनट
- पासिंग मार्क्स: UR/EWS/OBC वर्ग के आवेदकों हेतु 20 अंक और SC/ST वर्ग के आवेदकों हेतु 10 अंक
विषय | प्रश्न | अंक |
गणित | 25 | 25 |
फिजिक्स | 25 | 25 |
कुल | 50 | 50 |
Indian Coast Guard Recruitment 2025: उम्र सीमा
इन पदों के लिए आवेदकों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 22 वर्ष होनी चाहिए | उम्मीदवारों का जन्म 1 सितंबर 2003 से 31 अगस्त 2007 के बीच होनी चाहिए | सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी कैटेगरी के 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी गई है |
न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
अधिकतम आयु | 22 वर्ष |
जन्म तिथि | 1 सितंबर 2003 से 31 अगस्त 2007 के बीच होनी चाहिए |
Indian Coast Guard Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
ऑनलाइन आवेदन करते समय अनारक्षित/ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 300 रूपये निर्धारित किया गया है, वही एससी/ एसटी श्रेणी के आवेदकों को आवेदन शुल्क जमा करने से छूट दी गई है | शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है |
Indian Coast Guard Recruitment 2025: वेतनमान
आईसीजी के तहत नाविक (जनरल ड्यूटी) और नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के पद पर नियुक्त होने वाले व्यक्तियों को 21,700 से 69,600 रूपये तक मासिक वेतन मिलेगा | इसके अतिरिक्त भारतीय तटरक्षक बल के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य भत्ते प्रदान किये जाएंगे |
Indian Coast Guard Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
घटनाक्रम | तारीख |
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि | 11 फरवरी 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 25 फरवरी 2025 |
परीक्षा तिथि | अप्रैल 2025 (संभावित) |
परिणाम घोषित | जल्द ही अपडेट की जाएगी |
Indian Coast Guard Recruitment 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले इंडियन कास्ट गार्ड के ऑफिशियल वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाना होगा |
- इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें |
- अब आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भरें |
- इसके बाद मांगी गई सभी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को स्कैन कर अपलोड करें |
- इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन पेमेंट करें |
- अब आपको आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करना होगा |
- अंत में इसका प्रिन आउट निकाल कर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें |
Indian Coast Guard Recruitment 2025: Important Link
Apply Online | Click Here |
Official Website | Click Here |
WhatsApp Group | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
Latest Update | Click Here |