Indian Oil Corporation Limited Vacancy 2025: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसमे सहायक गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी के 97 पदों पर भर्ती की जाएगी | जिसके लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 1 मार्च से लेकर 21 मार्च 2025 तक भरे जाएंगे | योग्य उम्मीदवार इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |
Indian Oil Corporation Limited Vacancy 2025: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है | इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नई भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है | इस भर्ती में संपूर्ण भारत के महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते है |
इसमें सहायक गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी के 97 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी | इसमें सामान्य वर्ग के लिए 45 पद, ओबीसी के 24 पद, ईडब्ल्यूएस के 9 पद, एससी के 13 पद और एसटी के 6 पद रखे गए है | इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 1 मार्च से शुरू हो गए है और आवेदन की अंतिम तिथि 21 मार्च 2025 रखी गई है | योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के माध्यम से IOCL सहायक गुणवत्ता अधिकारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते है |
Indian Oil Corporation Limited Vacancy 2025: अवलोकन
संगठन का नाम | Indian Oil Corporation Limited (IOCL) |
विज्ञापन सं. | RD-2025 |
पद का नाम | Assistant Quality Control Officers (Grade AO) |
जॉब करने का स्थान | Across India |
आवेदन स्टार्ट डेट | 1 March 2025 |
आवेदन की लास्ट डेट | 21 March 2025 |
आवेदन मोड | Online |
कुल रिक्तियां | 97 |
आधिकारिक वेबसाइट | iocl.com |
Indian Oil Corporation Limited Vacancy 2025: रिक्ति विवरण
पोस्ट नाम | सहायक गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी |
कुल रिक्ति | 97 |
Indian Oil Corporation Limited Vacancy 2025: श्रेणीवार रिक्ति विवरण
श्रेणी | रिक्तियां |
सामान्य | 45 |
अनुसूचित जाति | 13 |
अनुसूचित जनजाति | 6 |
ओबीसी | 24 |
ईडब्ल्यूएस | 9 |
पीडब्ल्यूबीडी | 10 |
कुल रिक्तियां | 97 |
Indian Oil Corporation Limited Vacancy 2025: The official notification for recruitment at Indian Oil Corporation Limited has been released, announcing 97 vacancies for Assistant Quality Control Officers. Both male and female candidates can apply online for these positions, with application forms being accepted from March 1 to March 21, 2025. Eligible candidates can submit their applications for the IOCL Assistant Quality Control Officer recruitment 2025 through the official website iocl.com.
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड सहायक गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी भर्ती 2025 के लिए पात्रता मानदंड इस प्रकार है:
शैक्षणिक योग्यता
इंडियन ऑयल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए |
- अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय/संस्थान से नियमित पूर्णकालिका रूप से रसायन विज्ञान/ समकक्ष विषय में मास्टर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए |
- रसायन विज्ञान में एम.एससी. में समकक्ष विषयों में अकार्बनिक/ कार्बनिक/ विश्र्लेषणात्मक/ भौतिक/ अनुप्रयुक्त रसायन विज्ञान/ औद्योगिक रसायन विज्ञान शामिल होंगे |
- रसायन विज्ञान की कोई अन्य शाखा, जैसे जैव रसायन, फार्मेसी, विष विज्ञान, भू-रसायन विज्ञान, औषध विज्ञान, खाद्य प्रौद्योगिकी आदि को पात्रता के लिए नही मन जायेगा |
इंडियन ऑयल भर्ती 2025 के लिए अनुभव
इंडियन ऑयल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित अनुभव होना चाहिए |
- आवेदक के पास निम्नलिखित क्षेत्र में कम से कम 2 वर्ष का संचयी अनुभव होना चाहिए |
- पेट्रोलियम/ पेट्रो-रसायन/ पॉलिमर/ उर्वरक इकाई प्रयोगशालाओं में परीक्षण/ अनुसंधान एवं विकास/ गुणवत्ता नियंत्रण में अनुभव और/ या
- NABL मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में अनुभव | अनुभव तभी वैध मन जायेगा जब प्रयोगशाला “परीक्षण” के क्षेत्र में मान्यता प्राप्त हो और अनुशासन “रसायन” हो | प्रयोगशाला का कार्यक्षेत्र समूह:स्नेहक/पेट्रोलियम और उत्पाद के अंतर्गत होना चाहिए |
- योग्यता डिग्री के परिणाम की घोषणा की तिथि के बाद प्राप्त अनुभव को ही अनुभव की गणना में शामिल किया जायेगा |
न्यूनतम अंक
सामान्य/ ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस: 60%
एससी/ एसटी/ दिव्यांग: 55%
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 28 फरवरी 2025 के अनुसार की जाएगी, जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है |
अधिकतम आयु: 28 फरवरी 2025 तक 30 वर्ष
आयु में छूट:
- ओबीसी: 3 वर्ष
- एससी/ एसटी: 5 वर्ष
- दिव्यांगजन: 10 वर्ष
- भूतपूर्व सैनिक: 5 वर्ष
Indian Oil Corporation Limited Vacancy 2025: चयन प्रक्रिया
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड सहायक गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल है:
- कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी): 135 प्रश्नों वाला वस्तुनिष्ठ प्रकार का परीक्षण (120 मिनट)
- समूह चर्चा/ समूह कार्य (जीडी/ जीटी): संचार और टीमवर्क कौशल का आकलन करने के लिए |
- व्यक्तिगत साक्षात्कार: पद के लिए उम्मीदवार की उपयुक्तता का मूल्यांकन करना |
- न्यूनतम योग्यता अंक:
- सीबीटी: सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस: 40%
- एससी/ एसटी/ भूतपूर्व सैनिक/ पीडब्ल्यूबीडी: 35%
- जीडी/जीटी एवं साक्षत्कार: सभी श्रेणियों के लिए 40% |
Indian Oil Corporation Limited Vacancy 2025: आवेदन शुल्क
इस भर्ती में सामान्य/ ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क र600 रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पीडब्ल्यूदी और भूतपूर्व सैनिक के लिए आवेदन शुल्क निशुल्क रखा गया है | इसमें आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड या नेट बैकिंग) माध्यम से करना होगा |
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य/ ओबीसी/ इडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए | रु. 600/- |
एससी/एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ भूतपूर्व सैनिक | छूट प्राप्त |
भुगतान मोड | ऑनलाइन (क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड या नेट बैकिंग) |
Indian Oil Corporation Limited Vacancy 2025: वेतनमान
रु. 40,000 – रु. 1,40,000
Indian Oil Corporation Limited Vacancy 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
आयोजन | तिथि |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 1 मार्च 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 21 मार्च 2025 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
संभावित सीबीटी तिथि | अप्रैल 2025 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | सी.बी.टी. से 7 दिन पहले |
जीटी/ जीडी एवं साक्षात्कार कार्यक्रम | सी.बी.टी. के 6 सप्ताह बाद |
ऑफिशियल नोटिफिकेशन | डाउनलोड करें |
Indian Oil Corporation Limited Vacancy 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार इन चरणों का पालन करके इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड सहायक गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते है:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं |
- “नवीनतम नौकरी के अवसर” अनुभाग पर क्लिक करें और भर्ती अधिसूचना खोजे |
- पंजीकरण करें और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें |
- आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र) की स्कैन की गई प्रतियाँ अपलोड करें |
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो) |
- आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के सन्दर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें |
Indian Oil Corporation Limited Vacancy 2025: Important Link
Official Website | Click Here |
WhatsApp Group | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
Apply Online | Click Here |
Latest Update | Click Here |