ITBP Assistant Commandant Vacancy 2025: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में असिस्टेंट कमांडेंट टेलीकम्यूनिकेशन के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है | यह भर्ती 48 पदों के लिए जारी की गई है | ITBP Assistant Commandant टेलीकम्यूनिकेशन भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2025 से आधिकारिक वेबसाइट https://recruitment.itbpolice.nic.in पर शुरु हो गई है | अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2025 है |
आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट टेलीकम्यूनिकेशन के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है इसके लिए महिला और पुरुष अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते है | इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 21 जनवरी से लेकर 19 फरवरी 2025 तक भरें जाएंगे | इसके अंतर्गत असिस्टेंट कमांडेंट टेलिकॉम के 48 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी | इसमें सामान्य वर्ग के लिए 21 पद, ओबीसी के लिए 13 पद, अनुसूचित जाति के लिए 7 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 3 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 4 पद रखे गए है |
ITBP Assistant Commandant Vacancy 2025: अवलोकन
पोस्ट नाम | सहायक कमांडेंट (दूरसंचार) |
कुल रिक्तियां | 48 |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 21 जनवरी 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 19 फरवरी 2025 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 19 फरवरी 2025 |
वेतनमान | र56,100 – र1,77,500 (स्तर-10, 7वां सीपीसी) |
आयु सीमा | 18-30 वर्ष |
आधिकारिक वेबसाइट | https://recruitment.itbpolice.nic.in |
ITBP Assistant Commandant Vacancy 2025: रिक्ति विवरण
श्रेणी | वैकेंसी |
अनारक्षित | 21 |
एससी | 7 |
एसटी | 3 |
ओबीसी | 13 |
ईडब्ल्यूएस | 4 |
कुल | 48 |
ITBP Assistant Commandant Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता
आईटीबीपी में असिस्टंट कमांडेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद यानि एआईसीटीई (AICTE) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से टेलिकॉम, इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए |
ITBP Assistant Commandant Vacancy 2025: चयन प्रक्रिया
आईटीबीपी में सहायक कमांडेंट भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल है:-
- लिखित परीक्षा:
- तकनीकी ज्ञान और सामान्य जागरूकता का आकलन करने के लिए एक बहुविकल्पीय परीक्षा |
- शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी):
- शारीरिक फिटनेस का मूल्याङ्कन करता है और यह सुनिश्चित करता है की अभ्यर्थी आईटीबीपी की ऊंचाई, वजन और अन्य मानदंडों को पूरा करते है |
- दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और चिकित्सा परीक्षण:
- शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन और फिटनेस सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा परीक्षण |
- साक्षात्कार:
- संचार कौशल, समस्या समाधान क्षमता और नेतृत्व क्षमता का मुल्यानाकन करने के लिए एक अंतिम व्यक्तिगत साक्षात्कार |
ITBP Assistant Commandant Vacancy 2025: परीक्षा पैटर्न
लिखित परीक्षा का पैटर्न अभी आधिकारिक तौर पर जारी नही किया गया है| इसमें निम्नलिखित खंड शामिल होने की उम्मीद है:-
- इंजीनियरिंग ज्ञान
- सामान्य जागरूकता
- तर्क क्षमता
- अंग्रेजी भाषा
ITBP Assistant Commandant Vacancy 2025: आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 30 वर्ष तक रखी गई है | इसमें आयु की गणना 19 फरवरी 2025 के अनुसार की जाएगी और आरक्षित वर्ग के आवेदनकर्ताओं को भारत सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी |
ITBP Assistant Commandant Vacancy 2025: आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन के लिए सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस (पुरुष) कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रूपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/ एसटी/ दिव्यांग/ भूतपूर्व सैनिक और महिलाओं को आवेदन शुल्क जमा करने से छूट दी गई है | शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है |
वर्ग | आवेदन शुल्क |
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस (पुरुष) | र400 |
महिला (सभी श्रेणी) | छूट प्राप्त |
एससी/ एसटी/ दिव्यांग/ भूतपूर्व सैनिक | छूट प्राप्त |
ITBP Assistant Commandant Vacancy 2025: सैलरी
आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 56,100 से लेकर 1,77,500 (7वें सीपीसी के तहत लेवल-10) रूपये के बीच सैलरी मिलेगी | इसके अलावा सरकारी मानदंडों के अनुसार उन्हें एचआरए, डीए, टीए जैसे भत्ते भी दिए जाएंगे |

ITBP Assistant Commandant Vacancy 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
घटनाक्रम | तारीख |
अधिसूचना तिथि | 21 जनवरी 2025 |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 21 जनवरी 2025 |
अंतिम तिथि | 19 फरवरी 2025 |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 19 फरवरी 2025 |
प्रवेश पत्र | परीक्षा से पहले |
परीक्षा तिथि | जल्द ही सूचित किया जाएगा |
ITBP Assistant Commandant Vacancy 2025 Apply: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले ITBP की आधिकारिक वेबसाइट https://recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं |
- उसके बाद ‘असिस्टेंट कमांडेंट (टेलिकॉम) 2025 भर्ती’ लिंक पर क्लिक करें |
- उसके बाद वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करें |
- अब अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक डिटेल्स के साथ आवेदन पत्र को भरे |
- उसके बाद अपनी फोटो और हस्ताक्षर सहित जरुरी डॉक्युमेंट्स अपलोड करें |
- फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करे (अगर लागू हो) |
- अंत में डिटेल्स को वेरीफाई करें और फॉर्म को सबमिट करें |
ITBP Assistant Commandant Vacancy 2025: Important Link
Official Website | Click Here |
WhatsApp Group | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
Apply Online | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Follow us Facebook | Click Here |
Follow us Instagram | Click Here |
Go to Home Page | Click Here |