JEECUP Admit Card 2025: संयुक्त्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (JEEC UP) द्वारा जीकप 2025 एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जायेगा | यूपी जीकप प्रवेश पत्र जारी होने के बाद पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in से जीकप 2025 का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है | एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी |
JEECUP Admit Card 2025: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (JEECUP) द्वारा 15 मई शाम 5 बजे सुचना जारी करते हुए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि को स्थगित कर दिया | प्राधिकरण द्वारा सूचना दी गई है की जीकप आवेदन की अंतिम तिथि को 20 मई तक कर दिया है | इससे संभावना जताई जा रही है की जीकप एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि अब 20 मई के बाद ही जारी होगी | प्राधिकरण आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जीकप 2025 एडमिट कार्ड लिंक सक्रिय करेगा | जीकप 2025 परीक्षा 20 से 28 मई, 2025 तक आयोजित की जानी थी, लेकिन अब यह तिथि भी आगे बढ़ाई जा सकती है |
JEECUP Admit Card 2025: अवलोकन
आर्टिकल का नाम | जीकप एडमिट कार्ड 2025 |
संगठन | उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद |
परीक्षा का नाम | जेईईसीयूपी परीक्षा 2025 |
परीक्षा का तरीका | ऑनलाइन |
जेईईसीयूपी एडमिट कार्ड 2025 | जल्द ही |
जेईईसीयूपी परीक्षा तिथि 2025 | 20 से 28 मई, 2025 |
प्रश्नों के प्रकार | बहु विकल्पीय प्रश्न |
प्रश्नों की संख्या | 100 |
समय-सीमा | 2 घंटे और 30 मिनट |
आधिकारिक वेबसाइट | www.jeecup.admissions.nic.in |
जेईईसीयूपी एडमिट कार्ड 2025
JEECUP परीक्षा उत्तर प्रदेश में पॉलिटेक्निक प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली एक राज्य स्तरीय परीक्षा है | जीकप परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके अपना जीकप एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते है |
जीकप परीक्षा एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओँ में उपलब्ध होगी | कुल 100 प्रश्न होंगे जिनका उत्तर उम्मीदवारों को 2 घंटे 30 मिनट के भीतर देना होगा | परीक्षा से संबंधित विवरण जैसे परीक्षा तिथि, परीक्षा स्थान, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा समय आदि जीकप एडमिट कार्ड 2025 के साथ जारी किये जाएंगे | उम्मीदवारों को किसी भी अंतिम समय की तकनीकी गड़बड़ी से बचने के लिए परीक्षा तिथि से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहिए | परीक्षा में बैठने के योग्य होने के लिए उम्मीदवारों को अपने परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंटआउट साथ ले जाना चाहिए |
जीकप 2025 कब होगी परीक्षा?
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश का आयोजन 20 से 28 मई तक किया जाना है | अभी तक परिषद ने आधिकारिक तौर पर परीक्षा की तारीखों में कोई बदलाव नही किया है | इसके बाद प्रोविजनल आंसर-की 2 जून को जारी की जाएगी और इस पर कैंडिडेट 4 जून तक आपति दर्ज करा सकेंगे | रिजल्ट 10 जून को जारी किया जाएगा | काउंसलिंग की प्रक्रिया जुलाई में शुरू होगी और एडमिशन की लास्ट डेट 31 जुलाई निर्धारित की गई है |
जीकप परीक्षा 2025 के बारे में विवरण
जीकप परीक्षा 2025 ऑनलाइन आयोजित की जाएगी | परीक्षा के बारे में विवरण नीचे दिया गया है:
- प्रश्नों के प्रकार: वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न
- प्रश्नों की संख्या एवं अंक: कुल 400 अंकों के लिए 100 प्रश्न होंगे |
- भाषा का माध्यम: हिंदी और अंग्रेजी
- परीक्षा अवधि: 2 घंटे और 30 मिनट
- विषय: भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित
- अनुभागों की संख्या: भौतिकी और रसायन विज्ञान- 50 प्रश्न और गणित- 50 प्रश्न
- अंकन योजना: प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे और कोई नकारात्मक अंकन नही होगा |
JEECUP Admit Card 2025: एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- उम्मीदवार की जन्म तिथि
- परीक्षा तिथि एवं समय
- परीक्षा केंद्र विवरण
- उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
जीकप परीक्षा हॉल में ले जाने योग्य वस्तुएं
जीकप परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नीचे बताई गई सभी महत्वपूर्ण चीजें साथ ले जानी चाहिए ताकि परीक्षा के समय उन्हें किसी परेशानी का समना न करना पड़े |
- जेईईसीयूपी एडमिट कार्ड: यह परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए आपका प्रवेश पास है, इसलिए सुनिश्चित करे की यह आपके पास है |
- वैध फोटो पहचान पत्र: सत्यापन के लिए सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र आवश्यक है | स्वीकार्य पहचान पत्रों में आपका आधार कार्ड, पैन कार्ड या वैध ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हो सकता है |
- पासपोर्ट आकार के फोटो: अभ्यर्थियों को अपने हाल ही के फोटोग्राफ साथ ले जाने होंगे |
- साफ बॉलपॉइंट पेन: उत्तर पुस्तिका पर लिखने या कोई आवश्यक गणना करने के लिए आपको एक पेन की वाव्श्य्कता होगी |
जीकप परीक्षा हॉल में निषिद्ध चीजें
उम्मीदवारों को जीकप 2025 परीक्षा के दौरान परीक्षा हॉल में इन वस्तुओं को ले जाने की अनुमति नही है:
- कागज
- मोबाइल फोन
- पेजर या कोई अन्य इलेक्टॉनिक उपकरण
- पाठ्य-सामग्री
- कैलकुलेटर
- कैलकुलेटर की सुविधा वाली इलेक्टॉनिक घड़ियां
- मुद्रित या लिखित सामग्री
- स्लाइड नियम
- लॉग टेबल
JEECUP Admit Card 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
आयोजन | तिथियां |
जीकप आवेदन प्रारंभ तिथि | 15 जनवरी 2025 |
जीकप आवेदन की अंतिम तिथि | 20 मई 2025 |
जीकप एडमिट कार्ड जारी | जल्द ही |
जीकप परीक्षा तिथि | 20 मई से 28 मई 2025 |
जीकप प्रोविजनल आंसर-की तिथि | 2 जून 2025 |
आपति दर्ज क्र्राने की तिथि | 4 जून 2025 |
जीकप रिजल्ट | 10 जून 2025 |
काउंसलिंग की प्रक्रिया | जुलाई 2025 |
एडमिशन की लास्ट डेट | 31 जुलाई 2025 |
JEECUP Admit Card 2025: आवेदन प्रक्रिया
- उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in पर जाएं |
- होमपेज पर, “JEECUP Admit card 2025” लिंक खोजे |
- लिंक पर क्लिक करें |
- अब, स्क्रीन पर एक लॉग इन पेज दिखाई देगा |
- आवेदन संख्या और जन्म तिथि/पासवर्ड जैसे लॉग इन विवरण भरें |
- लॉग इन करते ही आपका JEECUP Admit Card 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा | प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले लें |
JEECUP Admit Card 2025: Important Link
Official Website | Click Here |
WhatsApp Group | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
Apply Online | Click Here |
Latest Update | Click Here |