MP Teacher Recruitment 2025: शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है | मध्य प्रदेश में 10,000 से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी से शुरू होगी | अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर आवेदन एप्लीकेशन लिंक खुलने के बाद आवेदन कर सकेंगे |
MP Teacher Recruitment 2025: मध्य प्रदेश में शिक्षक पदों पर बड़ी भर्ती निकली है | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने 10,000 से अधिक शिक्षक पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी की है | ऑनलाइन आवेदन 28 जनवरी 2025 से शुरू होंगे, और उम्मीदवार 11 फरवरी 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते है | आवेदन सबमिट करने के बाद, अभ्यर्थी 28 जनवरी से 16 फरवरी 2025 तक फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे | इस भर्ती की परीक्षा 20 मार्च 2025 से शुरू होगी | इस भर्ती में महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन मोड में आवेदन मांगे गए है |
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 10,758 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, जिसमे माध्यमिक शिक्षक के 7929 पद, माध्यमिक शिक्षक संगीत-(गायन वादन) के 392 पद, माध्यमिक शिक्षक खेल के 338 पद, प्राथमिक शिक्षक खेल के 1377 पद, प्राथमिक शिक्षक संगीत-(गायन वादन) के 452 पद और प्राथमिक शिक्षक-नृत्य के 270 पद शामिल है | इस आर्टिकल में MPESB MP Teacher Recruitment 2025 के बारें में पूरी जानकारी जैसे की पात्रता मानदंड, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा प्रक्रिया आदि के बारें में बताई गई है | इस पोस्ट को ध्यान से पढ़े | आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |
MP Teacher Recruitment 2025: अवलोकन
Article Name | MP Teacher Recruitment 2025 |
State | Madhya Pradesh |
Post Name | Primary Teacher, Secondary Teacher |
Number of Vacancies | 10758 |
Apply Start Date | 28 January 2025 |
Last Date | 11 February 2025 |
Apply Mode | Online |
Department | School Education Department (SED), Tribal Affairs Department (TAD) |
Application Fee | Rs.500 (General), Rs.250 (SC/ST/OBC/EWS/PWS) |
Selection Process | Written Exam, Document Verification, Final Merit List |
Exam Date | 20 March 2025 onwards |
Official Website | https://esb.mp.gov.in/ |
MP Teacher Recruitment 2025: वैकेंसी डिटेल्स
पद का नाम | पदों की संख्या |
माध्यमिक शिक्षक (विषय) | 7929 |
माध्यमिक शिक्षक खेल | 338 |
माध्यमिक शिक्षक संगीत-(गायन वादन) | 392 |
प्राथमिक शिक्षक खेल | 1377 |
प्राथमिक शिक्षक संगीत-(गायन वादन) | 452 |
प्राथमिक शिक्षक-नृत्य | 270 |
कुल पदों की संख्या | 10,758 |
MP Teacher Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
माध्यमिक शिक्षक:
- सब्जेक्ट टीचर : संबंधित विषय में ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन की दिगी, दो वर्षीय बैचलर एजुकेशन |
- स्पोर्ट्स टीचर : फिजिकल एजुकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री या समकक्ष | इसमें एमपी खेल पात्रता परीक्षा 2023 में पास हुए युवा भी आवेदन कर सकेंगे |
- म्यूजिक टीचर (गायन एवं वादन) : म्यूजिक में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए | इसके लिए माध्यमिक शिक्षक संगित गायन वादन पात्रता परीक्षा 2023 में पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे |
प्राइमरी टीचर :
- स्पोर्ट्स टीचर : फिजिकल एजुकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री |
- म्यूजिक टीचर (गायन और वादन) : म्यूजिक में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए |
- डांस टीचर : डांस में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए |
MP Teacher Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
एमपी टीचर भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल है:
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षा
MP Teacher Recruitment 2025: एग्जाम शेड्यूल
- इन पदों के लिए परीक्षा 20 मार्च 2025 से शुरू होगी |
- यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी |
- पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक होगी |
- पहली शिफ्ट के लिए अभ्यर्थियों को 7-8 बजे तक रिपोर्ट करना होगा |
- दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी |
- दूसरी शिफ्ट के लिए अभ्यर्थियों को 1 से 2 बजे तक एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा |
- शिक्षक भर्ती परीक्षा राज्य के 13 शहरों में होगी |
- इनमे बालाघाट, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सीधी और उज्जैन शामिल है |
MP Teacher Recruitment 2025: आयु सीमा
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम उम्र अलग-अलग तय की गई है | अनारक्षित वर्ग के पुरुष आवेदक 40 वर्ष, एमपी के मूल निवासी अनारक्षित महिलाओं के लिए 45 वर्ष निर्धारित की गई है | अन्य आरक्षित वर्गों के लिए भी उपरी उम्र 45 वर्ष तय की गई है | आयु की गणना 1 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी |
MP Teacher Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित वर्ग के आवेदकों को आवेदन शुल्क 500 रूपये देने होंगे, वही एससी, एसटी, दिव्यांग, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 250 रूपये है | आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा |
MP Teacher Recruitment 2025: सैलरी
- माध्यमिक शिक्षक का न्यूनतम वेतन रूपये 32800+ महंगाई भत्ता
- माध्यमिक शिक्षक खेल का न्यूनतम वेतन रूपये 32800+ महंगाई भत्ता
- माध्यमिक शिक्षक संगीत, गायन, वादन का न्यूनतम वेतन रूपये 32800+ महंगाई भत्ता
- प्राथमिक शिक्षक खेल का न्यूनतम वेतन रूपये 25300+ महंगाई भत्ता
- प्राथमिक शिक्षक संगीत, गायन, वादन का न्यूनतम वेतन रूपये 25300+ महंगाई भत्ता
- प्राथमिक शिक्षक नृत्य का न्यूनतम वेतन रूपये 25300+ महंगाई भत्ता
MP Teacher Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
एमपीईएसबी शिक्षक भर्ती के लिए प्रारंभिक अधिसूचना 1 जनवरी 2025 को जारी की गई थी, जिसके बाद 17 जनवरी 2025 को विस्तृत अधिसुचना का प्रकाशन किया गया | आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी 2025 से शुरू होगी और 11 फरवरी 2025 तक खुली रहेगी | इसके अलावा उम्मीदवार आवेदन में सुधार 16 फरवरी 2025 तक कर सकते है और परीक्षा की तिथि 20 मार्च 2025 से शुरू होगी |
घटनाक्रम | तारीख |
प्रारंभिक अधिसूचना जारी | 1 जनवरी 2025 |
आधिकारिक अधिसूचना | 17 जनवरी 2025 |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 28 जनवरी 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 11 फरवरी 2025 |
सुधार विंडो | 16 फरवरी 2025 |
परीक्षा तिथि | 20 मार्च 2025 (onwards) |
MP Teacher Recruitment 2025 ऐसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा |
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें |
- अब Madhyamik Shikshak Janjatiya Karya Department Selection test के ऑप्शन पर जाना होगा |
- इसके बाद Apply Now के लिंक पर क्लिक करना होगा |
- अब आवेदन फॉर्म भरने का विकल्प खुल जाएगा |
- आवेदन करने से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें |
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते है |
- आवेदन होने के बाद प्रिंट आउट जरुर ले लें |
Mp Teacher Recruitment 2025 Important Link
Official Website | Click Here |
Apply Online Direct Link | Click Here |
Follow us Facebook | Click Here |
WhatsApp Group | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
Latest Job | Click Here |