Rajasthan BSTC Admit Card 2025: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा द्वारा बीएसटीसी एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि घोषित कर दी गई है | Rajasthan BSTC Admit Card 2025 आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर 24 मई 2025 को जारी कर दिए है जिन्हें अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे |
Rajasthan BSTC Admit Card 2025: वर्धमान खुला विश्वविद्यालय कोटा द्वारा आयोजित की जाने वाली प्री बीएसटीसी परीक्षा 2025 के प्रवेश पत्र विभाग द्वारा 24 मई 2025 को जारी कर दिए गए है, तथा परीक्षा का आयोजन 01 जून 2025 रविवार को करवाया जाना प्रस्तावित है | यह परीक्षा राज्य स्तर पर आयोजित की जाती है जिसका उदेश्य प्रारंभिक शिक्षा के लिए योग्य अध्यापकों का चयन करना होता है |
इस बार प्री डीएलएड परीक्षा में पूरे राज्य से कुल 6 लाख अभ्यर्थी शामिल होने जा रहे है, जो इस परीक्षा की व्यापकता और प्रतिस्पर्था को दर्शाता है | दिलचस्प बात यह है की महिला अभ्यर्थियों की भागीदारी इस बार पुरुषों से कही अधिक है | प्राप्त आंकड़ो के अनुसार, कुल 6 लाख में से लगभग 4 लाख 17 हजार महिला अभ्यर्थी है, जबकि पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या लगभग 1 लाख 87 हजार है | यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है की शिक्षा के क्षेत्र में महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही है और अध्यापन को करियर के रूप में अपना रही है |
Rajasthan BSTC Admit Card 2025: अवलोकन
आर्टिकल का नाम | Rajasthan BSTC Admit Card 2025 |
परीक्षा का नाम | राजस्थान प्री बेसिक स्कूल ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (BSTC) |
परीक्षा संस्था | वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा (VMOU) |
कोर्स | Pre D.EI.ED (BSTC) |
आवेदन की अंतिम तिथि | 26 अप्रैल 2025 |
परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
परीक्षा तिथि | 1 जून 2025 |
एडमिट कार्ड रिलीज डेट | 24 मई 2025 |
स्थान | राजस्थान |
आधिकारिक वेबसाइट | predeledraj2025.in |
Rajasthan BSTC Admit Card
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार बीएसटीसी परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड 24 मई 2025 को जारी कर दिए गए है | अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे, जिसमे परीक्षा केंद्र का पता, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और समय से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध होंगी |
राजस्थान बीएसटीसी आवेदन कब हुआ
राजस्थान बीएसटीसी के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 मार्च से लेकर 26 अप्रैल 2025 तक भरे गए थे | ऑनलाइन आवेदन समाप्त होने के बाद आवेदन फॉर्म में संशोधन करने का मौका 28 अप्रैल तक दिया गया था | प्रारंभिक शिक्षा के दो वर्षीय पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है | राजस्थान बीएसटीसी के लिए 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन फॉर्म भरा है |
राजस्थान बीएसटीसी के लिए एडमिट कार्ड 24 मई को जारी कर दिए गए है | प्री डीएलएड परीक्षा 2025 आगामी 1 जून 2025 को पूरे राजस्थान में दो पालियों में आयोजित की जाएगी | यह परीक्षा वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा द्वारा आयोजित कराई जा रही है | इस परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों को डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलेगा, जो प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापक बनने की दिशा में पहला और अनिवार्य कदम है |
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 1 जून को दो पालियों में आयोजित होगी
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का आयोजन 1 जून 2025 को दो शिफ्ट में करवाया जायेगा | पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2:30 से शाम 5:30 तक आयोजित की जाएगी | इसके लिए एडमिट कार्ड 24 मई को जारी कर दिए गए है | परीक्षा के बाद आंसर की 5 जून को जारी की जाएगी और उस पर आपतियां 5 जून से 9 जून तक दर्ज करवाई जा सकेंगी | अंतिम उत्तर कुंजी 12 जून को जारी की जाएगी और परीक्षा परिणाम 18 जून 2025 को घोषित किया जायेगा | इसके बाद प्रथम काउंसलिंग प्रक्रिया 18 जून से 24 जून तक चलेगी |
Rajasthan BSTC Exam 2025: कितनी सीटों पर मिलेगा दाखिला
मिडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा के जरिए राज्य के 377 डीएलएड कॉलेजों की 25970सीटों पर दाखिला दिया जाएगा | इस परीक्षा के लिए 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिसमे महिलाओं की संख्या 4,17,500 और पुरुषों की संख्या 1,87,500 है |
Rajasthan BSTC Admit Card 2025: कैसी होगी परीक्षा
इस परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र 4 भागों में विभाजित होगा | पहला खंड में मानसिक योग्यता, दुसरे खंड में राजस्थान की सामान्य जानकारी, तीसरे खंड में शिक्षण अभिक्षमता और चोथे खंड में अंग्रेजी एवं संस्कृत/ हिंदी विषयों से 600 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे | इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जायेगा | प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक प्रदान किये जाएंगे | इस परीक्षा में किसी भी प्रकार का नकारात्मक अंकन नही किया जायेगा |
Rajasthan BSTC Admit Card 2025: परीक्षा पैटर्न
सेक्शन | सब्जेक्ट का नाम | प्रश्नों की संख्या | अंक |
A | मानसिक क्षमता | 50 | 150 |
B | राजस्थान की सामान्य जानकारी | 50 | 150 |
C | शिक्ष्ण योग्यता | 50 | 150 |
D | I – अंग्रेजी II – संस्कृत III – हिंदी | 20 30 30 | 60 90 90 |
- बीएसटीसी का पेपर 600 अंकों का होगा
- एग्जाम में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे
- सभी प्रश्न MCQ प्रकार के होंगे
- पेपर हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जायेगा
- यह पेपर ऑफलाइन माध्यम से होगा
- बीएसटीसी एग्जाम को 2025 के पेपर में नेगेटिव मार्किंग नही रहेगी |
Rajasthan BSTC Admit Card 2025: एडमिट कार्ड पर दी गई विवरण
- विद्यार्थी का नाम
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- जन्म तिथि
- विद्यार्थी के माता पिता का नाम
- परीक्षार्थी का फोटो और हस्ताक्षर
- एग्जाम सेंटर की जानकारी
- परीक्षा का समय और टाइम
- बीएसटीसी एग्जाम 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा निर्देश
परीक्षार्थियों के लिए अहम निर्देश
- परीक्षा केंद्र (मुख्य द्वार) में परीक्षा समय से 30 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश की अनुमति है |
- परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के नियम समय से पूर्व आवश्यक रूप से उपस्थित हो जाए ताकि तलाशी एवं पहचान कार्य समय पर पूर्व हो सके | समय लगने के कारण परीक्षा में देरी होने पर परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते है, इसके लिए परीक्षार्थी स्वयं उत्तरदायी होंगे |
- परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर निम्न सामग्री लानी है:-
- प्रवेश पत्र
- नीले/काले रंग की स्याही का पारदर्शी बॉलपेन
- एक नवीन रंगीन पासपोर्ट फोटो वैध मूल फोटो पहचान पत्र (मतदाता पहचान कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड), छाया प्रति मानी नही है
- पारदर्शी पानी की बोतल
- फोटो पहचान पत्र के आधार पर पहचान सुनिश्चित हो जाने, गहन तलाशी के उपरांत ही परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश दिया जायेगा |
- परीक्षा केंद्र के परिसर में किसी प्रकार का मोबाइल फोन, ब्ल्यूटूथ, किसी भी प्रकार की घडी, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, संचार के कोई भी उपकरण, किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, व्हाईटनर, स्लाइड रुल, ज्योमेट्री बॉक्स, कोई भी पाठ्य सामग्री, नोट इत्यादि एवं किसी भी अनुचित साधन को लाने की अनुमति नही है |
- केंद्र पर मोबाइल फोन अथवा कोई गेजेट सुरक्षित रखवाने का दायित्व केन्द्रधिक्षकों का नही नही होगा | अत: केंद्र पर परीक्षार्थी उपर्युक्त सामग्री को परीक्षा केंद्र पर नही लाएं |
- परीक्षार्थियों के सम्बन्ध में विभिन्न सोशल मिडिया पर किये जा रहे भ्रामक प्राचर-प्रसार पर विश्वास नही करें | परीक्षार्थी द्वारा किन्ही अनुचित साधनों का उपयोग एवं अनियमित गतिविधियों में संलिप्तता पाई जाती है तो उनके विरुद्ध राज्य सरकार के द्वारा राज. सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती के अनुमति साधनों की रोकथाम के) अधिनियम, 2022 (संख्याक 6) के नियमो के अनुसार दंडात्मक क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी | परीक्षार्थी के लिए विस्तृत अनुदेश www.predeledraj2025.in पर उपलब्ध है जिसका अवलोकन कर पालना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करे |
- नेत्रहीन परीक्षार्थी को परीक्षा से कम से कम दो दिन पूर्व सम्बंधित केंद्र पर पहुंच कर केन्द्राधीक्षक को लिखित सुचना देना अनिवार्य है |
- परीक्षा समाप्ति के उपरांत ही परीक्षार्थी प्रयुक्त प्रश्न पत्र बुकलेट एवं ओएमआर की कार्बन कॉपी अपने साथ ले जा सकेंगे |
परीक्षार्थी के लिए आवश्यक नोट:-
- डीएलएड सामान्य पाठ्यक्रम के अभ्यर्थी हिंदी भाषा के ही प्रश्न हल करेंगे |
- डीएलएड संस्कृत पाठ्यक्रम के अभ्यर्थी संस्कृत भाषा के ही प्रश्न पत्र हल करेंगे |
- डीएलएड दोनों पाठ्यक्रमो (सामान्य व संस्कृत) के अभ्यर्थी संस्कृत भाषा के ही प्रश्न हल करेंगे |
- भाग द में आवेदक द्वारा आवेदन पत्र में चुने गए पाठ्यक्रम अनुसार ही भाषा (हिंदी/संस्कृत) के प्रश्नों का उत्तर दें |
- ओएमआर में रोल नंबर, प्रश्न पत्र पुस्तिका क्रमांक, प्रश्न पत्र सीरिज अवकाश रूप से भरे अन्यथा आपका परीक्षा परिणाम घोषित करना संभव नही हो पायेगा |
- परीक्षार्थी को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा समाप्ति के पूर्व परीक्षा केंद्र छोड़ने की अनुमति नही दी जाएगी |
Rajasthan BSTC Admit Card 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
आयोजन | तिथियां |
आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी तिथि | 06 मार्च 2025 |
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि | 06 मार्च 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 26 अप्रैल 2025 |
एडमिट कार्ड जारी तिथि | 24 मई 2025 |
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा तिथि | 01 जून 2025 |
बीएसटीसी रिजल्ट जारी तिथि | जल्द ही |
How to Download Rajasthan BSTC Admit Card 2025
- सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाएं |

2. फिर राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें |

3. अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जायेगा |
4. यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें |
5. अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है |
Rajasthan BSTC Admit Card 2025: Important Link
Official Website | Click Here |
WhatsApp Group | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
Download Admit card | Click Here |
Latest update | Click Here |