RRB Group D Vacancy 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दी है | इस भर्ती के तहत 32,438 पदों पर भर्तियां की जाएंगी | ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू होकर 22 फरवरी 2025 तक चलेगी |
RRB Group D Vacancy 2025: रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 2025 में ग्रुप डी भर्ती के लिए 32,438 पदों की घोषणा की है | इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू होकर 22 फरवरी 2025 तक चलेगी | इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन अपना फॉर्म भरना होगा | आरआरबी ग्रुप डी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से, उम्मीदवारों को प्वाइंट्समैन, सहायक, ट्रैक मेंटेनर, सहायक लोको शेड, सहायक संचालन सहायक संचालन और सहायक टीएल और एसी आदि पदों के लिए भर्ती किया जाएगा |
नए साल पर रेलवे में सरकारी नौकरी का बंपर मौका आया है | रेलवे ग्रुप डी एप्लीकेशन फॉर्म का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है क्योंकि, जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए तैयारी कर रहे थे, उनके लिए आवेदन करने की तिथि आ गई है | रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 के माध्यम से 32,438 रिक्तियों को भरा जाएगा | इस आर्टिकल में हम आपको RRB Group D vacancy 2025 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे की आवेदन तिथि, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन करने का पूरा प्रोसेस बताने वाले है, तो अंत तक जरुर बने रहे |
RRB Group D Vacancy 2025: अवलोकन
पैरामीटर | विवरण |
परीक्षा का नाम | आरआरबी ग्रुप डी 2025 (Level-1 Posts) |
संगठन का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) |
नौकरी का स्थान | सम्पूर्ण भारत में |
परीक्षा स्तर | राष्ट्रिय |
परीक्षा श्रेणी | मैट्रिक पास |
कुल रिक्तियां | 32,438 |
कुल अंक | सीबीटी: 100 अंक |
आयु सीमा | 18 से 36 वर्ष |
अधिसूचना जारी होने की तिथि | 28 दिसंबर 2024 से 3 जनवरी 2025 (रोजगार समाचार) |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 23 जनवरी 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 22 फरवरी 2025 |
परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
परीक्षा का समय | 90 मिनट |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.indianrailways.gov.in/ |
RRB Group D Vacancy 2025: रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 क्या है?
रेलवे ग्रुप डी भर्ती भारतीय लेर्वे के विभिन्न डिविजनों और जोनल रेलवे में नॉन-गैजेटेड पदों पर कर्मचारियों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है | यह भर्ती प्रक्रिया रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित की जाती है | ग्रुप डी के तहत विभिन्न क्षेत्रों में जैसे ट्रैकमैन, गेटमैन, स्टेशन मास्टर, कार्गों गार्ड और अन्य तकनीकी पदों के भर्ती का आयोजन किया जाता है | 2019 में इस भर्ती का आयोजन किया गया था जो लगभग 100000 से अधिक पदों पर आयोजित की गई थी |
RRB Group D Vacancy 2025: वैकेंसी डिटेल्स
विभाग | पोस्ट | वैकेंसी |
ट्रैफिक | प्वाइंट्समैन-बी | 5058 |
इंजीनियरिंग | असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) | 799 |
असिस्टेंट ब्रिज | 301 | |
ट्रैक मेंटेनर | 13187 | |
असिस्टेंट पे-वे | 247 | |
मैकेनिकल | असिस्टेंट (C&W) | 2587 |
असिस्टेंट लोको शेड (डीजल) | 420 | |
असिस्टेंट वर्कशॉप (मैकेनिकल) | 3077 | |
S&T | असिस्टेंट (S&T) | 2012 |
इलेक्ट्रिकल | असिस्टेंट TRD | 1381 |
असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल) | 950 | |
असिस्टेंट ऑपरेशन (इलेक्ट्रिकल) | 744 | |
असिस्टेंट TL & AC | 1041 | |
असिस्टेंट TL & AC (वर्कशॉप) | 624 | |
कुल वैकेंसी | 32,438 |
RRB Group D Vacancy 2025: पात्रता मानदंड
रेलवे ग्रुप डी भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों ने कक्षा 10 उत्तीर्ण की हो या एनसीवीटी से राष्ट्रिय प्रशिक्षुता प्रमाणपत्र (एनएसी) प्राप्त किया हो | आयु सीमा की बात करें तो 1 जुलाई 2025 तक 18 वर्ष से 36 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसमे आरआरबी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी |
RRB Group D Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार का मान्यता संस्थान या बोर्ड से 10वीं कक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है |
- इसके अलावा, तकनीकी पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में ITI (इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल ट्रेनिंग) उत्तीर्ण होना आवश्यक है |
RRB Group D Vacancy 2025: शारीरिक योग्यता
रेलवे ग्रुप डी भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा भी लि जाएगी | उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण (PET) में सफल होना आवश्यक है | शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए विवरण निम्न प्रकार है:-
पुरुष उम्मीदवार | महिला उम्मीदवार |
उम्मीदवार को बिना वजन नीचे रखे एक ही बार में, 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तक 35 किग्रा का वजन उठाकर ले जाने में सक्षम होना चाहिए | | उम्मीदवार को बिना वजन नीचे रखे एक ही बार में, 2 मिनटों में 100 मीटर की दूरी तक 20 किग्रा का वजन उठाकर ले जाने में सक्षम होना चाहिए | |
उम्मीदवार को एक बार में 4 मिनट और 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दूरी तक दौड़ में योग्य होना चाहिए | | उम्मीदवार को एक बार में 5 मिनट और 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दूरी तक दौड़ में योग्य होना चाहिए | |
RRB Group D Vacancy 2025: चयन प्रक्रिया
रेलवे ग्रुप डी भर्ती में चयन प्रक्रिया तीन मुख्य चरणों में होती है:-
1.कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
सबसे पहले उम्मीदवार का कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) लिया जाएगा | इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, सामान्य विज्ञान और तार्किक क्षमता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे | यह परीक्षा ऑनलाइन होती है और इसमें प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे |
2.शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
कंप्यूटर आधारित टेस्ट में पास होने पर उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा | पद के अनुसार शारीरिक मापदंड पुरे करने होंगे |
3. दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण
दोनों परीक्षाएं उत्तीर्ण होने के बाद उम्मीदवार का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा | इसके बाद, उम्मीदवारों की शारीरिक और मानसिक फिटनेस की जांच की जाती है |
RRB Group D Vacancy 2025: परीक्षा पैटर्न
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
सामान्य विज्ञान | 25 | 25 |
गणित | 25 | 25 |
सामान्य ज्ञान | 30 | 30 |
तार्किक क्षमता | 20 | 20 |
कुल | 100 | 100 |
RRB Group D Exam Pattern 2025 in Hindi
- Exam Mod: रेलवे ग्रुप डी भर्ती लेवल 1 के लिए परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से होगा |
- Exam Type: इस परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रकार के होने वाले है |
- No. Of Marks: रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 नंबर निर्धारित किया गया है और यह परीक्षा कुल 100 नंबरों की होगी |
- Exam Duration: इस परीक्षा में पेपर को हल करने के लिए आपको 90 मिनट का निर्धारित समय दिया जाने वाला है |
- Negative Marking: रेलवे ग्रुप डी भर्ती की परीक्षा में गलत उत्तर देने पर 1/3 की नेगेटिव मार्किंग रखी गई है |
- RRB Group D Exam Passing Marks: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 40% नंबर प्राप्त करने होंगे, लेकिन अंतिम मेरिट लिस्ट में अधिकतम नंबर प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए प्राथमिकता दी जाएगी |
RRB Group D Vacancy 2025: आयु सीमा
- आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के जारी नोटिफिकेशन में उम्मीदवारों की आयु सीमा कुछ इस प्रकार से रखी गई है:-
- आरआरबी ग्रुप डी वैकेंसी हेतु अभ्यर्थी की उम्र सीमा कम से कम 18 वर्ष तक होनी चाहिए है |
- जबकि आरआबी ग्रुप डी भर्ती हेतु अधिकतम उम्र 36 साल तक रखी गई है |
- आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा नियम अनुसार छूट रहेगी |
RRB Group D Vacancy 2025: आवेदन शुल्क
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा | इसके बारे में जानकारी नीचे दी गई है:-
- सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रेलवे विभाग ने आवेदन शुल्क 500 रूपये का रखा है |
- ऐसे उम्मीदवार जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग और ट्रांसजेंडर वर्ग के तहत आते है तो उन्हें 250 रूपये की शुल्क जमा करनी होगी |
- जो अभ्यर्थी आरआरबी ग्रुप डी भर्ती हेतु परीक्षा में उपस्थित होंगे तो असी स्थिति में सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 400 रूपये वापस कर दिए जाएंगे | जबकि बाकि अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को पूरा आवेदन शुल्क वापस किया जाएगा |
आवेदक श्रेणी | आवेदन शुल्क | रिफंड राशी (CBT में भाग लेने पर) |
सामान्य / ओबीसी | रु.500 | रु.400 |
SC/ ST/ EBC/ महिला | रु.250 | रु.250 |
RRB Group D Vacancy 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
घटना | तिथि |
अधिसूचना जारी तिथि | 28 दिसंबर 2024 से 3 जनवरी 2025 ( रोजगार समाचार) |
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि | 23 जनवरी 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 22 फरवरी 2025 |
परीक्षा तिथि | जल्द ही अपडेट कर दी जाएगी |
रिजल्ट घोषित होने की तिथि | जल्द ही अपडेट कर दी जाएगी |
RRB Group D Vacancy 2025: वेतनमान
रेलवे ग्रुप डी के तहत चयन होने वाले उम्मीदवार का वेतनमान 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा | ग्रुप डी के तहत शुरूआती वेतन र18,000 प्रति माह होता है, जिसमे अन्य भत्ते अतिरिक्त, कर्मचारियों को मेडिकल सुविधाएँ, हाउस रेंट अलाउंस (HRA), और अन्य लाभ अतिरिक्त रूप से दिया जाते है |
RRB Group D Vacancy 2025 Apply Online: आवेदन प्रक्रिया
रेलवे ग्रुप डी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | वहां पर ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन का लिंक दिखाई देगा | उस पर क्लिक करके फॉर्म भर पाएंगे | आवेदन दो प्रकार से होंगे:-
स्टेप-1 नया पंजीकरण (Railway Group D Bharti Registration 2025)
- RRB Railway Group D Vacancy 2025 में ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट को खोलना होगा |
- होम पेज पर जाने के बाद आपको RRB Railway Group D Recruitment Application Form 2025 दिखाई देगा |
- अब आप रेलवे ग्रुप डी अप्लाई ऑनलाइन फॉर्म पर क्लिक करके पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर सकते है |
- पंजीकरण प्रक्रिया में आपको पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा |
- सभी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक की जानकारी दर्ज करें |
- अब आप आवेदन फॉर्म के पंजीकरण के लिए क्लिक करें |
- पंजीकरण के बाद आपके लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त हो जाएंगे |
- अगली प्रक्रिया में उपयोग में लेने के लिए आपको आईडी और पासवर्ड यद् रखने होंगे |
स्टेप-2 लॉगिन और अप्लाई ( RRB Railway Group D Recruitment 2025 Apply Online)
- इंडियन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद आपको लॉगिन पेज पर जाना होगा |
- लॉगिन पेज पर क्लिक करते ही आपने जो पंजीकरण प्रक्रिया में आईडी और पासवर्ड प्राप्त किये थे उन्हें दर्ज करें |
- अब आप आवश्य्क अन्य जरूरी दस्तावेज तथा फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें |
- अब आप अन्य जानकारी दर्ज करें |
- उसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें |
- अंत में आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दे तथा उसका प्रिंट आउट लेना न भूले |
RRB Group D Vacancy 2025: Important Link
Official Website | Click Here |
WhatsApp Group | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
Apply Online | Click Here |
Latest Update | Click Here |