RRB NTPC Exam City Slip 2025: रेलवे की ओर से आज यानि 27 मई को आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट एग्जाम के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी हो गई है | परीक्षार्थी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप अपने रीजनल आरआरबी की वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर डाउनलोड कर सकते है | एग्जाम 5 जून से 24 जून तक आयोजित होगी |
RRB NTPC Exam City Slip 2025: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए होने वाले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT-1) एग्जाम की शुरुआत 5 जून से होगी | इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम डेट से 10 दिन पूर्व एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की जानी है, जिससे अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकें | आपको बता दें की रेलवे की ओर से एग्जाम सिटी स्लिप आज यानी 27 मई को जारी की जा सकती है जिसके बाद आप ऑनलाइन माध्यम से इसे डाउनलोड कर पाएंगे |
एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप में परीक्षा स्थान और एग्जाम सिटी सेंटर के बारे में जानकारी होती है | अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें की यह एडमिट कार्ड नही है | हॉल टिकट जल्द ही जारी किया जायेगा | आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा देश भर में 5 जून से 24 जून 2025 तक निर्धारित है | इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 8113 पदों पर भर्तियाँ की जानी है |
RRB NTPC Exam City Slip 2025: अवलोकन
Post Name | RRB NTPC Exam City Slip 2025: रेलवे एनटीपीसी सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, परीक्षा 5 से 24 जून तक होगी आयोजित |
Post Date | 27/05/2025 |
Post Type | Exam Intimation Slip |
Exam Name | NTPC Grraduate Level CEN 05/2024 Exam Date |
Total Post | 8113 |
Apply Date | 14/09/2024 to 20/10/2024 |
Exam Date | 05/06/2025 to 24/06/2025 |
Check & Download Intimation Slip | Online |
Official Website | Indianrailways.gov.in |
क्या होती है Exam City Slip?
एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप एक आधिकारिक दस्तावेज होता है जिससे उम्मीदवार को यह बताया जाता है की उसकी परीक्षा की स शहर में होगी | यह एडमिट कार्ड नही होता है, लेकिन इससे उम्मीदवार को यह पता चल जाता है की उसे परीक्षा के लिए कहाँ जाना है | इससे यात्रा की योजना बनाने में मदद मिलती है | रेलवे भर्ती ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 27 मई 2025 को क्षेत्रीय ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी है |
RRB NTPC Exam City Slip 2025: एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?
एग्जाम की शुरुआत से 4 दिन पूर्व एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे | अनुमान है की एडमिट कार्ड 1 जून 2025 से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे | उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके ऑफिशियल वेबसाइट से सरकारी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे | एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय, स्थान और अन्य निर्देशों की जानकारी मिलेगी |
RRB NTPC Exam City Slip 2025: कब होगी परीक्षा
एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार आरआरबी एनटीपीसी 5 से 24 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी | जबकि पहले यह 5 जून से 23 जून 2025 तक होना था | यानि अब आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 15 दिन की बजाय 16 दिन तक चलेगा | यह परीक्षा देश भर में विभिन्न शिफ्ट्स में होगी | अंडरग्रेजुएट लेवल की परीक्षा की तेरिखें अभी घोषित नही की गई है, लेकिन जुलाई 2025 में होने की संभावना है |
RRB NTPC Exam City Slip 2025: ग्रेजुएट लेवल एनटीपीसी पद
एनटीपीसी यानि नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी में ग्रेजुएट लेवल के लिए 8113 पदों पर भर्ती निकाली गई है | यूजी लेवल के लिए 3,445 पद है जिसका शेड्यूल अभी आना है | इन पदों के लिए तकरीबन 1.21 करोड़ से अधिक आवेदकों ने आवेदन किया है |
पद का नाम | पद |
गुड्स ट्रेन मैनेजर | 3144 |
मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक | 1736 |
वरिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट | 732 |
स्टेशन मास्टर | 994 |
जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट | 1507 |
कुल पद | 8113 |
RRB NTPC Exam City Slip 2025: चयन प्रक्रिया
- सभी पदों के लिए 2 चरणों में सीबीटी (सीबीटी 1 और सीबीटी 2) होंगे |
- इसके बाद पद के मुताबिक कंप्यूटर बेस्ड एप्टीत्युड टेस्ट (सीबीएटी) /टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा |
- स्टेशन मास्टर पद के लिए ह्न्प्यूटर बेस्ड एप्टीत्युड टेस्ट होगा |
- वही सीनियर सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा |
- गुड्स ट्रेन मैनेजर व सीनियर कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के लिए दो चरण का सीबीटी होगा | उसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट होगा |
- सीबीटीमें एक तिहाई अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी |
- दुसरे चरण के सीबीटी के लिए उम्मीदवारों की आरआरबी वाइज शॉर्टलिस्ट वैकेंसी की 15 गुना डर से की जाएगी |
RRB NTPC Exam City Slip 2025: परीक्षा पैटर्न
फर्स्ट स्टेज सीबीटी सभी पदों के लिए कॉमन होगा, यानी सभी को सीबीटी देना होगा | सीबीटी 90 मिनट का होगा और इसमें 100 प्रश्न आएंगे | 40 प्रश्न जनरल अवेयरनेस के, 30 मैथ्स के, 30 जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के होंगे | पहले फेज का सीबीटी ही खास होगा, क्योकि इससे ही उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जायेगा | पहले फेज सीबीटी के नॉर्मलाइज्ड स्कोर से दुसरे फेज सीबीटी के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किये जाएंगे | सेकेंड स्टेज सीबीटी भी सभी पदों के लिए कॉमन होगा | सेकेंड स्टेज सीबीटी में 90 मिनट का पेपर होगा | सीबीटी में 120 प्रश्न आएंगे | 50 प्रश्न जनरल अवेयरनेस के, 35 मैथ्स के, 35 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के होंगे |
RRB NTPC Exam City Slip 2025: सिटी इंटीमेशन 2025 पर उल्लिखित विवरण
RRB NTPC 2025 एग्जाम इंटीमेशन स्लिप में निम्नलिखित जानकारी होगी | उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वे इंटीमेशन स्लिप पर उल्लिखित सभी विवरणों को सत्यापित करें | किसी भी विसंगति के मामले में, उन्हें तुरंत संबंधित RRB आधिकारियों से संपर्क करना चाहिए |
- उम्मीदवार का नाम: आवेदन के दौरान पंजीकृत का पूरा नाम
- पंजीकरण संख्या: आवेदन के दौरान निर्दिष्ट विशिष्ट संख्या
- रोल नंबर: परीक्षा के लिए निर्दिष्ट रोल नंबर
- परीक्षा तिथि: परीक्षा की निर्धारित तिथि
- परीक्षा शहर: उस शहर का नाम जहां परीक्षा केंद्र स्थित है
- शिफ्ट का समय; परीक्षा के लिए आवंटित समय स्लॉट
RRB NTPC Exam City Slip 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथियां |
आरआरबी एनटीपीसी संक्षिप्त अधिसूचना 2025 | 02 सितंबर 2024 |
आरआरबी एनटीपीसी ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि | 14 सितंबर 2024 |
आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की अंतिम तिथि | 20 अक्टूबर 2024 |
आरआरबी एनटीपीसी शुल्क भुगतान तिथि | 21 अक्टूबर 2024 |
आरआरबी एनटीपीसी आवेदन सुधार तिथि | 23 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2024 |
आरआरबी एनटीपीसी आवेदन स्थित 2025 | 14 मई 2025 |
आरआरबी एनटीपीसी मॉक टेस्ट 2025 स्नातक पद | 25 मई 2025 |
आरआरबी एनटीपीसी सिटी इंटीमेशन स्लिप तिथि | 27 मई 2025 |
आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड रिलीज तिथि | 01 जून 2025 |
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि 2025 | 05 जून 2025 से 24 जून 2025 तक |
RRB NTPC Exam City Slip 2025: ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
- अपने क्षेत्रीय वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजित करें |
- होम पेज पर ‘RRB NTPC City Intimation Slip 2025’ लिंक पर क्लिक करें |
- अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉग इन करें |
- अब स्क्रीन पर एग्जाम सिटी स्लिप ओपन हो जाएगी जिसमे आप अपने परीक्षा शहर की डिटेल हासिल कर पाएंगे |
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें |
RRB NTPC Exam City Slip 2025: Important Link
Official Website | Click Here |
WhatsApp Group | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
Download City Slip | Click Here |
Latest update | Click Here |