Union Bank of India Apprentice Vacancy 2025: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 2691 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती निकाली है | आवेदन प्रक्रिया 19 फरवरी 2025 से शुरू हो गई है | आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाना होगा | आवेदन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 5 मार्च 2025 निर्धारित की गई है |
Unian Bank of India Apprentice Vacancy 2025: नमस्कार दोस्तों, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत प्रशिक्षुओं की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है | यह भर्ती प्रक्रिया देशभर में स्थित विभिन्न शाखाओं में एक वर्ष की अवधि के लिए प्रशिक्षण प्रदान करने के उदेश्य से की जा रही है | यह उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो बैकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते है | इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2691 रिक्तियों को भरा जायेगा | ऑनलाइन आवेदन 19 फरवरी 2025 से शुरू हो गए है और 5 मार्च 2025 तक चलेंगे | इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |
हम आपको इस आर्टिकल की मदद से विस्तार से Union Bank of India Apprentice 2025 के बारे में बताएंगे जिसके लिए आपको धैर्यपूर्वकइस आर्टिकल को पढना होगा ताकि आप पूरी-पूरी जानकारी प्राप्त कर सकें |

Union Bank of India Apprentice Vacancy 2025: अवलोकन
आर्टिकल का नाम | Union Bank of India Apprentice Vacancy 2025 |
लेख का प्रकार | Latest Jobs |
भर्ती संगठन | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया |
पद का नाम | अपरेंटिस |
कुल रिक्तियां | 2691 |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 19 फरवरी 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 5 मार्च 2025 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
प्रशिक्षण अवधि | 1 वर्ष |
शैक्षिक योग्यता | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) |
आयु सीमा | 20 से 28 वर्ष (1 फरवरी 2025 को) |
आधिकारिक वेबसाइट | unionbankofindia.co.in |
Union Bank of India Apprentice Vacancy 2025: राज्यवार पदों का विवरण
राज्य का नाम | पद |
आंध्र प्रदेश | 549 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 |
असम | 12 |
बिहार | 20 |
चंडीगढ़ | 11 |
छतीसगढ़ | 13 |
गोवा | 19 |
गुजरात | 125 |
हरियाणा | 33 |
हिमाचल प्रदेश | 2 |
जम्मू और कश्मीर | 4 |
झारखंड | 17 |
कर्नाटक | 305 |
केरल | 118 |
मध्य प्रदेश | 81 |
महाराष्ट्र | 296 |
दिल्ली | 69 |
ओडिशा | 53 |
पंजाब | 48 |
राजस्थान | 41 |
तमिलनाडू | 122 |
तेलंगाना | 304 |
उत्तराखंड | 9 |
उत्तर प्रदेश | 361 |
पश्चिम बंगाल | 78 |
कुल | 2691 |
Union Bank of India Apprentice Vacancy 2025: पात्रता मानदंड
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिसशिप के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित मानदंडो को पूरा करना हॉग:
शैक्षणिक योग्यता:-
उम्मीदवारों को 1 अप्रैल 2021 को या उसके बाद किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक होना चाहिए | इसके अतिरिक्त, उनके पास 5 मार्च 2025 तक वैध स्नातक उत्तीर्ण प्रमाण पत्र होना आवश्यक है |
आयु सीमा:-
1 फरवरी 2025 तक अभ्यर्थियों की आयु कम से कम 20 वर्ष और 28 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए | आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी |
- एससी/ एसटी : 5 वर्ष
- ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) : 3 वर्ष
- पीडब्ल्यूबीडी : 10 वर्ष (सरकारी मानदंडों के अनुसार एससी/ एसटी और ओबीसी-पीडब्ल्यूबीडी के लिए अतिरिक्त छूट के साथ)
अन्य:-
उम्मीदवार को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए | जिन उम्मीदवारों ने पहले ही अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी कर लि है या जिनके पास ग्रेजुएशन के बाद एक वर्ष या उससे अधिक का कार्य अनुभव है, वे इस कार्यक्रम के लिए पात्र नही है |
Union Bank of India Apprentice Vacancy 2025: चयन प्रक्रिया
यूनियन बैंक अपरेंटिस भर्ती 2025 के तहत चयन निम्नलिखित चरणों में किया जाएगा:
- ऑनलाइन परीक्षा : इसमें बैकिंग क्षेत्र से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे |
- सामान्य/वित्तीय जागरूकता : 25 अंक
- सामान्य अंग्रेजी : 25 अंक
- मात्रात्मक एवं तर्क योग्यता : 25 अंक
- कंप्यूटर ज्ञान : 25 अंक
- कुल प्रश्न : 100
- कुल अंक : 100
- अवधि : 60 मिनट
- स्थानीय भाषा का ज्ञान परीक्षा : चयनित स्थान के अनुसार स्थानीय भाषा की समझ का परीक्षण किया जायेगा |
- प्रतीक्षा सूचि : ऑनलाइन परीक्षा और भाषा परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी |
- चिकित्सा परीक्षण : अंतिम चयन से पहले उम्मीदवारों की चिकित्सीय जांच की जाएगी |
Union Bank of India Apprentice Vacancy 2025: आवेदन शुल्क
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती के लिए अपने फॉर्म सफलतापूर्वक जमा करने के लिए सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में एक निश्चित राशी का भुगतान करना होगा | आवेदन शुल्क का भुगतान अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणियों के अनुसार ऑनलाइन मोड के माध्यम से करना होगा |
वर्ग | आवेदन शुल्क |
सामान्य/ओबीसी | र800/- + जीएसटी |
एससी/एसटी | र600/- + जीएसटी |
सभी महिलाएं | र600/- + जीएसटी |
दिव्यांग | र400/- + जीएसटी |
Union Bank of India Apprentice Vacancy 2025: आवश्यक दस्तावेज
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने होंगे :
- पहचान प्रमाण पत्र : आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या वोटर आईडी |
- पैन कार्ड
- हाल ही में खिंची गई पासपोर्ट साइज फोटो
- स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र :
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- स्नातक डिग्री और अंकतालिका
- श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) :
- अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग (SC/ST/OBC) प्रमाण पत्र
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग प्रमाण पत्र
- विकलांगता प्रमाण पत्र, यदि आवश्यक हो |
Union Bank of India Apprentice Vacancy 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथि |
अधिसूचना जारी होने की तिथि | 19 फरवरी 2025 |
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 19 फरवरी 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 5 मार्च 2025 |
आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि | 5 मार्च 2025 |
परीक्षा तिथि | जल्द ही अधिसूचित की जाएगी |
Union Bank of India Apprentice Vacancy 2025: भर्ती के लिए इस तरह करें अप्लाई
- सबसे पहले आपको यूनियम बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाना होगा |
- इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए करियर लिंक पर क्लिक करना होगा |
- इसके बाद आपको भर्ती संबंधित्लिंक पर क्लिक करना होगा |
- अब आपको Click Here for New Registration पर क्लिक करने के बाद अपनी डिटेल्स भरनी होगी |
- इसके एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा और जरुरी दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र) को अपलोड करना होगा |
- उसके बाद ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैकिंग, UPI) से अपने श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा |
- इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करना होगा |
- अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को भविष्य के लिए डाउनलोडकर लीजिये और उसका प्रिंट आउट निकाल लीजिये |
Union Bank of India Apprentice Vacancy 2025: Important Link
Official Website | Click Here |
Whatsapp Group | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
Latest Update | Click Here |
Direct Link Apply Online | Click Here |